देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: मोबाइल का इस्तेमाल करने से रोकने पर नाबालिग लड़की ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की ने देर रात तक मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से कथित तौर पर रोकने और मां की डांट से नाराज होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

भदोही, 16 मार्च उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की ने देर रात तक मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से कथित तौर पर रोकने और मां की डांट से नाराज होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि भदोही के चौरी थानाक्षेत्र के अमवा खुर्द गांव में रविवार सुबह यह घटना उस सामने आई, जब अर्चना पटेल (17) के दादा मानिक लाल पटेल ने उसे पंखे से लटका हुआ पाया।

पुलिस के मुताबिक, परिवार के सदस्यों ने दरवाजा तोड़कर लड़की को नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चौरी थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) श्याम नारायण यादव ने बताया कि अर्चना के पिता जय कुमार पटेल गुजरात के सूरत में काम करते हैं जबकि उनकी पत्नी और चार बच्चे गांव में अपने दादा के साथ रहते हैं।

उन्होंने बताया कि अर्चना ने हाल ही में 12वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी।

बोर्ड की परीक्षा 12 मार्च को समाप्त हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर रात अर्चना की मां ने उसे ज्यादा देर तक मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के लिए डांटा।

उन्होंने बताया कि अर्चना ने अपनी मां को परीक्षाएं खत्म होने की बात कही और डांट से नाराज होकर कमरे में चली गई।

अधिकारी ने बताया कि सुबह जब अर्चना काफी देर तक नीचे नहीं आई तो उसके दादा उसे देखने गए और उसे फंदे से लटका हुआ पाया।

उन्होंने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वायरल वीडियो के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: Payal Gaming और Zyan Cabrera जैसी इन्फ्लुएंसर्स को बनाया जा रहा है 'हथियार', रहें सावधान

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में कल लोकतंत्र की परीक्षा, शेख हसीना के बेदखल के बाद नई सरकार के लिए 12 फरवरी को मतदान

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\