देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : मामूली विवाद में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में तनाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शुक्रवार को मामूली विवाद को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मेरठ, 28 जून उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शुक्रवार को मामूली विवाद को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, घटना जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के रठौरा खुर्द गांव में हुई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टांडा ने बताया कि दो पक्षों के बीच पहले खेलने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति को गोली मार दी।

उन्होंने बताया कि घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह के अनुसार, मृतक की पहचान सोहनवीर (50) के रूप में हुई।

अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में मुख्य अभियुक्त समेत कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया।

उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\