देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: सुलतानपुर में जेसीबी ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक जेसीबी ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार मां-बेटे की घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सुलतानपुर, 23 नवम्बर उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक जेसीबी ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार मां-बेटे की घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान ऊषा देवी (40) और सौरभ (17) के रूप में हुई, जो मोटरसाइकिल से सुलतानपुर दीवानी अदालत आए थे।

पुलिस ने बताया कि मृतक अंबेडकरनगर जिले के महरुआ थाना के बलईपुर गांव के रहने वाले थे।

पुलिस के मुताबिक, दीवानी अदालत से लौटते वक्त टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बौरा माधवपुर गांव के पास सामने से आ रही जेसीबी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि जेसीबी की टक्कर लगने से महिला सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरी और सौरभ जेसीबी के नीचे आ गया।

पुलिस के मुताबिक, दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जयसिंहपुर थाना प्रभारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और घटना की सूचना घर वालों को दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड