देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 4,453 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 4,453 नये मामले सामने आये, जो एक दिन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। संक्रमण के कारण 43 और मौतें होने से शुक्रवार को मृतकों का आंकड़ा 1630 पहुंच गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 31 जुलाई उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 4,453 नये मामले सामने आये, जो एक दिन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। संक्रमण के कारण 43 और मौतें होने से शुक्रवार को मृतकों का आंकड़ा 1630 पहुंच गया।

अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि विगत 24 घंटे में संक्रमण के 4,453 नये मामले सामने आये हैं। उपचाराधीन मामलों की संख्या अब 39, 968 हो गई है।

यह भी पढ़े | डीजीसीए के बड़ा फैसला, इंटरनेशनल कॉमर्शियल पैसेंजर फ्लाइट्स 31 अगस्त तक के लिए सस्पेंड.

आज आए 4453 नये मामले, प्रदेश में एक दिन में आयी सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले बृहस्पतिवार को 3765 नये मामले सामने आये थे, उसी दिन संक्रमण के कारण 57 लोग की मौत हुई थी जो एक दिन में हुई सर्वाधिक मौतों का आंकड़ा है।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 48, 663 लोग पूर्णतया उपचारित होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं । संक्रमण के कारण अब तक 1630 लोगों की जान गयी है। आइसोलेशन वार्ड 34, 973 लोग हैं, जिनका विभिन्न चिकित्सालयों और मेडिकल कालेजों में उपचार चल रहा है जबकि संस्थागत पृथक-वास केन्द्रों में 2584 लोग हैं, जिनके नमूने एकत्र कर जांच करायी जा रही है।

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत केस: डिप्टी सीएम सुशील मोदी बोले, बिहार पुलिस की मदद नहीं कर रही है मुंबई पुलिस, जांच CBI को सौंपने की कही बात.

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रदेश में जांच का नया रिकॉर्ड बना। एक दिन में कुल 1,15,618 नमूनों की जांचे की गई, यह राष्ट्रीय स्तर पर भी रिकॉर्ड है।

राज्य में अभी तक कुल 23, 25, 428 नमूनों की जांच हुई है। बृहस्पतिवार को पूल जांच के माध्यम से पांच-पांच नमूनों के 3358 पूल लगाये गये, जिनमें से 531 में संक्रमण की पुष्टि हुई। दस-दस नमूनों के 302 पूल लगाये गये, जिनमें से 30 संक्रमित मिले।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि आरोग्य सेतु के माध्यम से जिन लोगों को अलर्ट आये, ऐसे 5,54,614 लोगों को स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रण कक्ष और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से फोन कर सावधान किया गया है कि आप किसी ना किसी संक्रमित के संपर्क में आये हैं।

उन्होंने बताया कि सर्विलांस का कार्य निरंतर चल रहा है। कुल 40, 823 इलाकों में सर्विलांस किया गया और 1, 47, 08, 791 घरों में 7, 44, 89, 777 लोगों का सर्विलांस किया गया।

प्रसाद ने जनता से कहा कि संक्रमण से ना घबराएं, सावधान और सतर्क रहकर इससे अपना बचाव कीजिए। हाथ को बार-बार साबुन पानी से धोएं। सार्वजनिक जगहों पर मॉस्क, गमछा, दुपट्टा या रूमाल से मुंह और नाक ढांककर जायें और दूसरे व्यक्ति से दो गज की दूरी बनाये रखें।

उन्होंने कहा, ‘‘शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कीजिए। तुलसी, अदरक और कालीमिर्च का काढा पीजिए। गिलोय और नीम की पत्ती का सेवन कीजिए। अजवाइन का अर्क पीजिए। गर्म पानी का सेवन कीजिए और नियमित व्यायाम एवं प्राणायाम कीजिए। प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने पर यदि आप संक्रमित होते भी हैं तो कोरोना वायरस आपका कुछ विशेष नुकसान नहीं कर पाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\