देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: राज्यपाल का महिलाओं पर होने वाले अपराधों के खिलाफ नरमी नहीं बरतने का आह्वान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए सोमवार को कानूनों को सख्ती से लागू करने का आह्वान किया और अधिकारियों से बिल्कुल भी नरमी नहीं बरतने का दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया।

महाराजगंज, 17 मार्च उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए सोमवार को कानूनों को सख्ती से लागू करने का आह्वान किया और अधिकारियों से बिल्कुल भी नरमी नहीं बरतने का दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया।

आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में सोमवार को महराजगंज में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी सहित जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

राज्यपाल ने बैठक में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए आवश्यक दवाओं और अनुपूरक आहार की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पटेल ने यहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “अगर हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे पढ़ें तो हमें आंगनवाड़ियों पर ध्यान देना होगा और उन्हें मजबूत बनाना होगा।”

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सतर्क रहना चाहिए और बाल विवाह, मादक पदार्थों के इस्तेमाल जैसे मुद्दों पर अंकुश लगाने के लिए गांव स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए।

पटेल ने कहा, “हमें लोगों को जागरूक करना चाहिए और जमीनी स्तर पर पहल करनी चाहिए। अगर जरूरत पड़े तो हमें गांवों में जागरूकता मार्च निकालना चाहिए। पुलिस अधिकारियों को सक्रिय रहना चाहिए और बिल्कुल भी नरमी नहीं बरतने की नीति के साथ महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकना चाहिए।”

आनंदीबेन पटेल ने कहा कि आंगनवाड़ी बच्चों के भविष्य को आकार देने का एक शक्तिशाली साधन है और उन्होंने आंगनवाड़ी को मजबूत बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के योगदान की सराहना की।

पटेल ने आंगनवाड़ियों के पाठ्यक्रम को डिजाइन करने का भी आह्वान किया ताकि बच्चों को हमारे आदर्शों के बारे में कहानियां और कविताएं सुनाई जा सकें और वे अच्छे नागरिक बन सकें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर