देश की खबरें | उत्तर प्रदेश सरकार को मिल रहा महिला आयोग की ओर से सर्वाधिक नोटिस : अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ललितपुर जिले में पुलिस से पीड़ित किशोरी के परिजनों से मिलने के बाद यहां पत्रकारों से बातचीत में सपा प्रमुख यादव ने कहा कि ''आज प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरे देश में सबसे खराब स्थिति में है, यहां तक कि महिला आयोग की ओर से सर्वाधिक नोटिस उत्तर प्रदेश सरकार को मिल रहा है।''

ललितपुर जिले में पुलिस से पीड़ित किशोरी के परिजनों से मिलने के बाद यहां पत्रकारों से बातचीत में सपा प्रमुख यादव ने कहा कि ''आज प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरे देश में सबसे खराब स्थिति में है, यहां तक कि महिला आयोग की ओर से सर्वाधिक नोटिस उत्तर प्रदेश सरकार को मिल रहा है।''

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि कल वह ललितपुर में दुष्कर्म पीड़िता की मां से मिले थे और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया है, ललितपुर की घटना शर्मिंदगी की पराकाष्ठा है, जिस पुलिस पर भरोसा होना चाहिए वही रक्षक से भक्षक बन गई है।

उन्होंने कहा कि हम समाजवादी लोग पहुंच गए तो आरोपी पकड़े भी गए। यादव ने मुख्यमंत्री से पीड़िता के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा देने की भी मांग की है।

ललितपुर जिले के पाली थाना में दुष्कर्म पीड़िता के साथ थाना प्रभारी द्वारा दुष्कर्म किये जाने के मामले पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने आरोप लगाया, ''पुलिस निरंकुश हो गई है, हो भी क्यों नहीं, जब पुलिस का उपयोग अपने निजी स्वार्थों एवं चुनाव में जबरिया अपने पक्ष में विजय दिलाने के लिए करेंगे, तो पुलिस को मनमानी करने से कैसे रोक पाएंगे और इसी का दुष्परिणाम है कि आज पुलिस निरंकुश हो गई है। ललितपुर में थाने के अंदर दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम देने लगी है।''

उन्होंने सवाल उठाया, ''अब इस थाने पर बुलडोजर कब चलेगा।’’

सपा अध्यक्ष ने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ-साथ अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट करने के बाद भाजपा वाले लाउडस्पीकर पर बोल रहे हैं, यह किस को धोखा दे रहे हैं, जनता से मस्जिदों के लाउडस्पीकर हटाने के नाम पर वोट मांगे थे अब मंदिरों के भी (लाउडस्पीकर) हटाकर वाहवाही लूट रहे हैं।

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि भाजपा ने यह ‘सेकुलर फैब्रिक’ कब से पहन लिया है। साथ ही यादव ने जवाब देते हुए कहा ‘‘सिर्फ इसलिए कि जनता महंगाई, बेरोजगारी, बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर की बात न पूछे।

यादव ने सवाल उठाया कि यह सरकार बात-बात पर ‘टर्मिनेट’ करने की बात करती थी लेकिन इस घटना को लेकर आरोपियों की बर्खास्तगी कब होगी।

गौरतलब है कि ललितपुर जिले के पाली थाना पुलिस की पीड़ित लड़की की मां का आरोप है कि 22 अप्रैल को चार लोग उसकी बेटी को भोपाल ले गए थे जहां उन्होंने तीन दिनों तक उसके साथ बलात्कार किया और बाद में उसे पाली थाने के बाहर छोड़कर भाग गए।

पीड़िता की मां के मुताबिक उस दिन पाली के थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज ने लड़की को उसकी मौसी को सौंप दिया लेकिन 27 अप्रैल बयान दर्ज करने के बहाने किशोरी को थाने बुलाया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने थानाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है।

सपा प्रमुख ने तंज किया कि भाजपा 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने की बात कह रही थी लेकिन किसानों को कितना लाभ हो रहा है, सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि आज अधिकांश गेहूं निजी कंपनियों ने खरीद लिया है और अब जनता महंगा आटा खरीदने के लिए लिए तैयार हो जाए।

उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए यादव ने कहा कि एक ओर वह बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर बनाकर राफेल जैसे लड़ाकू विमान आदि बनाने की बात कर रहे हैं लेकिन उन्हें पता ही नहीं कि केंद्र की सरकार विदेश में जाकर फ्रांस और अमेरिका से विमान व हथियार खरीदने की चर्चा कर रही है।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘प्रदेश के मुख्यमंत्री बताएं कि पांच लाख करोड़ के एएमयू का क्या हुआ? लड़ाकू विमान या तोप कहां बन रही है?’’

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट