देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में छोटे भाई के सामने बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.

मुजफ्फरनगर (उप्र), 24 जुलाई उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में 15 साल की एक लड़की से उसके छोटे भाई के सामने चार लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पीड़िता को धमकाने के लिए दुष्कर्म का वीडियो बना लिया।

पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान आरोपियों ने पीड़िता के छोटे भाई को हथियार का भय दिखा कर अपने काबू में कर लिया था।

उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार की रात पीड़िता के घर उस वक्त हुई, जब उसके माता-पिता कहीं बाहर गए हुए थे।

उन्होंने बताया कि आरोपी राहीब, साहिब, आरिफ और मारूफ उसी गांव के रहने वाले हैं और घटना के बाद से फरार हैं।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद पीड़िता बेहोश हो गयी थी और उसके भाई ने पुलिस को घटना के बारे में बताया।

पुलिस उपाधीक्षक शरद चंद्र शर्मा ने कहा कि चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Video Highlights: सेंट विंसेंट में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 17 रन से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें WI-W बनाम AUS-W मैच पूरा हाइलाइट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Petrol Price Today, March 22, 2026: दिल्ली-मुंबई में आज भी स्थिर रहीं पेट्रोल की कीमतें, लेकिन प्रीमियम फ्यूल हुआ महंगा; देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\