देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: युवक की मौत मामले में पांच पुलिसकर्मी निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में पुलिस की दबिश के दौरान एक व्यक्ति की छत से गिरने से मौत की घटना के सिलसिले में एक दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

बिजनौर (उप्र), एक सितंबर उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में पुलिस की दबिश के दौरान एक व्यक्ति की छत से गिरने से मौत की घटना के सिलसिले में एक दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने शुक्रवार को बताया कि धामपुर थाने में 28 अगस्त को शबाना नामक महिला ने तीबड़ी गांव निवासी शहजाद (40) के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया कि धामपुर पुलिस को सूचना मिली की आरोपी देहात कोतवाली इलाके में है, जिसके बाद पुलिसकर्मियों की टीम उक्त स्थान में एक घर पर बृहस्पतिवार शाम लगभग साढ़े छह बजे पहुंची।

उन्होंने बताया कि पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा और उसी दौरान वह छत से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गयी।

पुलिस के अनुसार शहजाद के परिजन ने आरोप लगाया है कि मौके पर मौजूद एक व्यक्ति सलमान ने शहजाद को ईंट मारी जिससे वह नीचे गिरा और उसकी मौत हो गयी। परिजन की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

थाना कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जयवीर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि इस प्रकरण में शहजाद के भांजे नासिर की शिकायत के आधार पर सलमान, अफसर, शमीम और जलील अहमद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक जादौन ने बताया कि मामले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल शहजाद को मौके पर छोड़कर भागते दिखाई दे रहे हैं जबकि यह पुलिसकर्मियों का कर्तव्य था कि वह घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल लेकर जाते।

जादौन के कहा कि पुलिसकर्मियों का ऐसा न करना लापरवाही प्रदर्शित करता है। इस मामले में दरोगा अनिल, मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, आरक्षी अंकित राणा और विजय तोमर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पूरे प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राम अर्ज को सौंपी गयी है।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी से मजिस्ट्रेट जांच कराने का भी अनुरोध किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट