देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: शिवभक्त बनकर कांवड़ शिविरों में चोरी की कोशिश करने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार को शिवभक्त बनकर कांवड़ शिविरों में चोरी की कोशिश करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर, 21 जुलाई उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार को शिवभक्त बनकर कांवड़ शिविरों में चोरी की कोशिश करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये पांचों लोग आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान सुहैल, आसिफ, आसिफ, शमशाद और आबिद के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि पांचों लोगों को सिविल लाइंस थानाक्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर भगवा वस्त्र पहने थे और कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के साथ घुलने-मिलने के लिए हिंदू नामों का इस्तेमाल कर रहे थे।

कुमार ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 298 (अपराध के सबूत मिटाना या अपराधी को बचाने के लिए झूठी जानकारी देना), 318 (धोखाधड़ी) और 319 (छद्मवेश धारण करके धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और वे कांवड़ियों के मोबाइल फोन, बैग और अन्य सामान चोरी करने के इरादे से विभिन्न कांवड़ शिविरों में घुसते पाए गए थे।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का भी गठन किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए उन पर गैंगस्टर अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड