देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: प्रेम संबंध के शक में पिता ने बेटी की हत्या की, आत्महत्या का किया प्रयास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मंगलवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर प्रेम संबंध के संदेह में अपनी 19 वर्षीय बेटी की लोहे की रॉड से पीट-पीट कर हत्या करने के बाद जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

संभल, चार फरवरी उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मंगलवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर प्रेम संबंध के संदेह में अपनी 19 वर्षीय बेटी की लोहे की रॉड से पीट-पीट कर हत्या करने के बाद जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना ऐंचौड़ा कम्बोह थानाक्षेत्र के अशरफ पुर गांव की है।

उन्होंने बताया कि आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्रीश चंद्र ने बताया कि मंगलवार को राजपाल ने प्रेम संबंध के शक में अपनी बेटी अंशु (19) की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने हत्या करने के बाद खुद भी जहर खा लिया, जिसके बाद उन्हें संभल के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी की स्थिति सामान्य है।

उन्होंने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हालांकि अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है और शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Raghav Chadha Resigns: केजरीवाल को बड़ा झटका, राघव चड्ढा ने AAP से दिया इस्तीफा, दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ BJP में शामिल होने का ऐलान; VIDEO