देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने प्रख्यात लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर शोक जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार प्रख्यात लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि उनका निधन संपूर्ण संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

लखनऊ, पांच नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार प्रख्यात लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि उनका निधन संपूर्ण संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कांग्रेस पार्टी ने भी सिन्हा के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)-दिल्ली में इलाज करा रहीं सिन्हा का मंगलवार रात निधन हो गया। वह 72 वर्ष की थीं।

आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रख्यात लोक गायिका, पद्म भूषण डॉ. शारदा सिन्हा जी का निधन अत्यंत दुःखद व संपूर्ण संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!”

मौर्य ने अपने ‘एक्स’ पर लिखा, “लोकप्रिय भोजपुरी गायिका, बिहार कोकिला, पद्म भूषण से सम्मानित आदरणीय शारदा सिन्हा जी के असामयिक निधन की सूचना अत्यंत दुःखद है।”

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के आधिकारिक ‘एक्स’ खाते पर एक पोस्ट में कहा गया, “शारदा सिन्हा जी लोकसंगीत की वह सशक्त हस्ताक्षर हैं, जिनके बगैर भोजपुरी-मैथिली लोककला और लोकसंस्कृति पूरी नहीं हो सकती। उनके जाने से कला-संस्कृति के जगत में जो खालीपन आया है, उसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\