देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत में बस चालक की मौत, 13 लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में सोमवार तड़के रामनगर (उत्तराखंड) जा रही रोडवेज की एक बस की ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत होने की दुर्घटना में बस चालक की मौत हो गयी और 13 अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुरादाबाद, पांच मई उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में सोमवार तड़के रामनगर (उत्तराखंड) जा रही रोडवेज की एक बस की ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत होने की दुर्घटना में बस चालक की मौत हो गयी और 13 अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि दुर्घटना तड़के करीब चार बजे ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र के फौलादपुर गांव के पास हुई।

उन्होंने बताया कि नैनीताल राजमार्ग पर हुई इस दुर्घटना में मुरादाबाद के बोबडावाला गांव निवासी चालक महफूज आलम (25) की मौके पर ही मौत हो गयी।

अधिकारी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली ईंटों से लदी हुई थी।

उन्होंने बताया कि हादसे में 13 यात्रियों को मामूली चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए ठाकुरद्वारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

अधिकारी ने बताया कि बस चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामला दर्ज कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक घटनास्थल से फरार हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त