जरुरी जानकारी | वाहन बिक्री में तीसरी तिमाही में उत्तर प्रदेश शीर्ष राज्य बना, महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर: सियाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में वाहन बिक्री में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर रहा और इसके बाद महाराष्ट्र, गुजरात तथा तमिलनाडु का स्थान है। उद्योग संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 फरवरी चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में वाहन बिक्री में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर रहा और इसके बाद महाराष्ट्र, गुजरात तथा तमिलनाडु का स्थान है। उद्योग संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने यह जानकारी दी।

सियाम के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में कुल 8,22,472 यात्री और वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री हुई। इसमें दोपहिया और तिपहिया श्रेणी के वाहन भी शामिल हैं।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान 6,88,192 इकाइयों के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर था। इसके बाद 4,21,026 इकाइयों के साथ गुजरात और 4,19,189 इकाइयों के साथ तमिलनाडु का स्थान रहा।

अक्टूबर-दिसंबर 2023 में उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 23,859 तिपहिया वाहन बेचे गए। इसके बाद महाराष्ट्र (20,495), गुजरात (19,743) और बिहार (14,955) का स्थान रहा।

इसी प्रकार, दोपहिया वाहन श्रेणी में उत्तर प्रदेश कुल 6,73,962 इकाइयों के साथ शीर्ष पर रहा। इसके बाद महाराष्ट्र (5,15,612), मध्य प्रदेश (3,35,478) और तमिलनाडु (3,24,918) का स्थान था।

यात्री वाहन की बिक्री में हालांकि महाराष्ट्र ने 1,21,030 इकाइयों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। इसके बाद उत्तर प्रदेश (1,01,568), गुजरात (85,599) और कर्नाटक (71,549) का स्थान रहा।

वाणिज्यिक वाहनों की श्रेणी में भी 31,055 इकाइयों के साथ महाराष्ट्र शीर्ष पर रहा। इसके बाद उत्तर प्रदेश (23,083), गुजरात (20,391) और कर्नाटक (16,966) का स्थान था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\