देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: मां की डांट से नाराज नाबालिग ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक गांव में शुक्रवार शाम को मां की डांट से नाराज होकर 12 वर्षीय एक नाबालिग लड़के ने फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बलिया, 19 जुलाई उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक गांव में शुक्रवार शाम को मां की डांट से नाराज होकर 12 वर्षीय एक नाबालिग लड़के ने फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि वहीं उभांव थानाक्षेत्र में 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार, सुल्तानीपुर गांव में शुक्रवार को सत्यम गोंड (12) ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि घटना के समय सत्यम घर पर अकेला था और उसकी मां दोपहर में अपने दो बच्चों के साथ खेत में बकरी चराने गई थी।

थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि सत्यम को दोपहर में उसकी मां ने किसी बात पर डांटा था, जिससे नाराज होकर उसने घर में लगे पंखे की हुक में रस्सी का फंदा बनाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

वहीं उभांव थानाक्षेत्र के बिल्थरा रोड कस्बे में मधुबन रेलवे क्रासिंग के समीप शुक्रवार रात वाराणसी से लखनऊ जा रही कृषक एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली।

थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि युवक की शिनाख्त बिल्थरा रोड कस्बे के रहने वाले पंकज ठठेरा (35) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि व्यक्ति ने आत्महत्या क्यों की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू