देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उससे कथित बलात्कार करने के आरोप में शुक्रवार को 25 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गोरखपुर (उप्र), 22 सितंबर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उससे कथित बलात्कार करने के आरोप में शुक्रवार को 25 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी नौ वर्षीय लड़की की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद हुई। आरोपी अर्जुन निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया और शुक्रवार को विधिक कार्यवाही के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि निषाद ने मंगलवार शाम को लड़की को बुलाया और बिस्किट खरीदने का झांसा देकर फुसलाया; जब लड़की उसके साथ गई, तो उसने उसका अपहरण कर लिया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोग उसकी मदद के लिए दौड़े, लेकिन तबतक आरोपी फरार चुका था।

पुलिस के मुताबिक लड़की अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहती है। बेटी की आपबीती सुनकर मां ने बुधवार को शाहपुर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई।

शाहपुर थाना के प्रभारी शशिभूषण राय ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट