देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: मुठभेड़ के बाद बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कानपुर के घाटमपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कानपुर (उत्तर प्रदेश), 12 जून कानपुर के घाटमपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान शिवम सचान उर्फ ​​कल्लू (26) के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक सचान ने मंगलवार रात बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता को तुरंत लाला लाजपत राय (एलएलआर) अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह फिलहाल गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पुलिस दल को सूचना मिली कि आरोपी रामसारी जंगल क्षेत्र छिपा हुआ है जिसके बाद उसकी तलाश के लिए अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि खुद को घिरता देख सचान ने पुलिस दल पर गोली चला दी। एक गोली घाटमपुर के थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडे की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, लेकिन इस सुरक्षा उपकरण के कारण वह बाल-बाल बच गए।

पुलिस उपायुक्त चौधरी ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शुरू में कल्लू ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में पूछताछ के दौरान उसने अपराध कबूल कर लिया।

घाटमपुर के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कृष्णकांत यादव ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म के बाद सचान घर लौटा, अपने कपड़े बदले और फिर बच्ची की तलाश में पीड़िता के परिवार के साथ शामिल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान