देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: सुबह टहलने निकले युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में रविवार सुबह टहलने निकले एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बदायूं, 15 जून उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में रविवार सुबह टहलने निकले एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई और आरोपी युवक के दोस्तों के सामने ही घटना को अंजाम देकर मौके फरार हो गये।

पुलिस के अनुसार, रविवार तड़के करीब पांच बजे बदरपुर गांव के निवासी कर्तव्य पटेल (23) अपने साथियों के साथ टहलने निकले था।

पुलिस ने बताया कि ‘पवन बैंक्वेट हॉल’ के नजदीक शौर्य ठाकुर नाम के युवक और कर्तव्य पटेल में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

पुलिस के अनुसार, इसी बीच शौर्य ठाकुर ने अवैध हथियार से तीन गोलियां चलाईं, जिसमें से एक गोली कर्तव्‍य पटेल को लग गयी और उसके अन्य दो साथी बाल बाल बच गये।

पुलिस ने बताया कि कर्तव्‍य पटेल के दोस्त उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक अधिकारी ने बताया कि हत्या की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस नें शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गयी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटनास्थल से मात्र 200 मीटर की दूरी पर जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी व न्यायाधीश रहते हैं और सिविल लाइन क्षेत्र बदायूं शहर का सबसे सुरक्षित माना जाने वाला इलाका है, जहां यह घटना हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\