देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: मां की डांट से नाराज नाबालिग लड़की ने की खुदकुशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शुक्रवार तड़के मोबाइल के इस्तेमाल पर मां की डांटने से नाराज 17 वर्षीय लड़की ने कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बलिया, 16 मई उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शुक्रवार तड़के मोबाइल के इस्तेमाल पर मां की डांटने से नाराज 17 वर्षीय लड़की ने कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बस्ती बुजुर्ग गांव के पचुवारा मठिया टोला में शुक्रवार तड़के मां द्वारा मोबाइल का इस्तेमाल करने पर डांटने से नाराज होकर आरती गोड़ (17) ने अपने घर से कुछ दूर जाकर नहर के किनारे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।

एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए निकली पुलिस ने आरती को देखा और उसे तत्काल सिकंदरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इलाज के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल स्थानांतरित कर दिया।

उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान आरती की मौत हो गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रवीण सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि आरती हमेशा मोबाइल का प्रयोग करती थी और इसे लेकर उसकी मां ने डाट फटकार लगाई थी।

अधिकारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि इसी को लेकर आरती ने खुदकुशी कर ली।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू