देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: पैगंबर पर टिप्पणी के विरोध में भड़की हिंसा के सिलसिले में अब तक 415 लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश पुलिस ने पैगंबर मोहम्मद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो पूर्व पदाधिकारियों की कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक कुल 20 प्राथमिकियां दर्ज की हैं और 415 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

लखनऊ, 19 जून उत्तर प्रदेश पुलिस ने पैगंबर मोहम्मद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो पूर्व पदाधिकारियों की कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक कुल 20 प्राथमिकियां दर्ज की हैं और 415 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के विरोध में सबसे पहले उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में तीन जून को जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन की शुरुआत हुई थी और इसके बाद अगले हफ़्ते 10 जून को जुमे की नमाज के बाद राज्‍य के नौ जिलों में प्रदर्शन के मामले सामने आये।

अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने रविवार को बताया कि तीन जून और 10 जून को हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक 10 जिलों में 20 प्राथमिकियां दर्ज कर कुल 415 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

कुमार ने बताया कि कानपुर पुलिस आयुक्तालय और सहारनपुर में तीन-तीन तथा प्रयागराज में सात प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं, जबकि फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, मुरादाबाद, आम्बेडकरनगर, खीरी और जालौन जिलों में एक-एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एडीजी ने जिलेवार गिरफ्तारी का ब्यौरा देते हुए बताया कि कानपुर में 58, फिरोजाबाद में 20, अलीगढ़ में छह, हाथरस में 35, मुरादाबाद में 40, आम्बेडकरनगर में 41, खीरी में आठ, जालौन में पांच, सहारनपुर में 85 और प्रयागराज में 97 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंसा की इन घटनाओं का संज्ञान लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया था कि उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड