देश की खबरें | उत्तर प्रदेश : हिंसक प्रदर्शनों के सिलसिले में अब तक 357 लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पैगंबर मुहम्मद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक कुल 13 प्राथमिकी दर्ज की गई है और 357 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

लखनऊ, 15 जून उत्तर प्रदेश में पैगंबर मुहम्मद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक कुल 13 प्राथमिकी दर्ज की गई है और 357 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राज्य के नौ जिलों में गत शुक्रवार (10 जून) को जुमे की नमाज के बाद शर्मा की कथित टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन किये गये थे।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बुधवार की शाम यहां जारी एक बयान में बताया, "राज्य के नौ जिलों से 357 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कुल 13 प्राथमिकी दर्ज की गई है।’’

जिलेवार ब्यौरा देते हुए कुमार ने बताया, "प्रयागराज में 97, सहारनपुर में 85, हाथरस में 55, आंबेडकर नगर में 41, मुरादाबाद में 40, फिरोजाबाद में 20, अलीगढ़ में छह, जालौन में पांच और लखीमपुर खीरी में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।"

कुमार ने बताया कि प्रयागराज और सहारनपुर में तीन-तीन प्राथमिकी तथा फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, मुरादाबाद, आंबेडकरनगर, खीरी और जालौन में एक-एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर जिले में तीन जून को हुई हिंसा और इसके बाद विभिन्न जिलों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा की घटनाओं का संज्ञान लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिये थे कि उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी जाए।

प्रयागराज और सहारनपुर समेत राज्य के कई जिलों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद लोगों ने नारेबाजी की थी और पथराव किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

TRAI Mandate: टेलीकॉम कंपनियों को कम वैलिडिटी वाले वॉयस और SMS रिचार्ज प्लान लाने का आदेश; कम आय वाले यूजर्स को मिलेगा सीधा फायदा

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Score Update: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rani Mukerji's Mother Passes Away: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की उम्र में निधन; यशराज फिल्म्स ने बयान जारी कर मांगी प्राइवेसी