विदेश की खबरें | उप्र : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र में दो साल पहले 14 वर्षीय एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में अदालत ने दोषी व्यक्ति को 20 साल की कैद और एक लाख 13 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बहराइच, 10 नवंबर उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र में दो साल पहले 14 वर्षीय एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में अदालत ने दोषी व्यक्ति को 20 साल की कैद और एक लाख 13 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

विशेष जिला शासकीय अधिवक्ता (पॉक्सो अधिनियम) संत प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि सितंबर 2020 में कैसरगंज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी कि आठ सितंबर 2020 को उसकी 14 वर्षीय बेटी अपनी बहन के घर जाने के लिए निकली थी, तभी रास्ते में महुरीकला निवासी सलमान उसे बहला-फुसलाकर कहीं ले गया।

पुलिस ने लड़की की बरामदगी के बाद जांच में पाया कि उसे डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। लड़की के पिता की तहरीर पर कैसरगंज पुलिस ने सलमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।

सिंह ने बताया कि विशेष अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) वरुण मोहित निगम ने बृहस्पतिवार को सलमान को दोषी करार देते हुए उसे 20 साल के कठोर कारावास और एक लाख 13 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

उन्होंने बताया कि जुर्माना न अदा करने पर सलमान को 20 महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

सिंह के मुताबिक, पीड़िता की उम्र और आर्थिक स्थिति को देखते हुए अदालत ने जुर्माने की राशि उसे देने की संस्तुति की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू