देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: कुशीनगर में दसवीं की छात्रा की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात 10वीं कक्षा की छात्रा प्रिया सिंह की उस वक्त हत्या कर दी गई जब वह घर पर सो रही थी। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गोरखपुर (उप्र), नौ नवंबर कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात 10वीं कक्षा की छात्रा प्रिया सिंह की उस वक्त हत्या कर दी गई जब वह घर पर सो रही थी। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार नौका टोला गांव में कथित तौर पर घर में घुसे नकाबपोश लोगों ने धारदार हथियार से प्रिया की गला रेत कर हत्या कर दी और उसके पिता जयनारायण सिंह पर हमला किया, जिससे उनके हाथ जख्मी हो गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रितेश कुमार सिंह ने बताया कि जयनारायण के शोर मचाने पर हमलावर भाग गये। कुछ ही देर बाद पुलिस पहुंची और प्रिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर शनिवार को तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि तीन संदिग्ध आरोपियों केशवर सिंह (48), मदन सिंह (40) और किशोर कुशवाहा (40) को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार अपने परिवार में सबसे छोटी प्रिया अपने पिता के साथ घर पर थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य छठ पूजा के लिए बाहर गए हुए थे।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की वजह क्या है?

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\