जरुरी जानकारी | घरेलू ऐप की सफलता के लिये उपयोक्ताओं का जुड़ाव, उनका अनुभव महत्वपूर्ण: विश्लेषक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चीन के 59 ऐप पर रोक लगाने के सरकार के फैसले ने घरेलू डेवलपरों के लिये अवसर खोल दिये हैं। हालांकि विश्लेषकों का कहना है कि घरेलू ऐप डेवलपरों को तेजी से बढ़ने व सफल होने के लिये अपने मंचों पर उपयोक्ताओं का जुड़ाव तथा बेहतर अनुभव सुनिश्चित करना होगा।

नयी दिल्ली, 12 जुलाई चीन के 59 ऐप पर रोक लगाने के सरकार के फैसले ने घरेलू डेवलपरों के लिये अवसर खोल दिये हैं। हालांकि विश्लेषकों का कहना है कि घरेलू ऐप डेवलपरों को तेजी से बढ़ने व सफल होने के लिये अपने मंचों पर उपयोक्ताओं का जुड़ाव तथा बेहतर अनुभव सुनिश्चित करना होगा।

पिछले महीने चीन के 59 ऐप पर प्रतिबंध के बाद रोपोसो तथा चिंगारी जैसे कई घरेलू ऐप ने डाउनलोड में कई गुणा तेजी आने का दावा किया है। कुछ घरेलू डेवलपरों ने अपने मंच के उपयोक्ताओं की संख्या में हुई इस अचानक वृद्धि के मद्देनजर सर्वर की क्षमता बढ़ाने के लिये कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाने की घोषणा की है।

यह भी पढ़े | बिहार: पप्पू यादव ने योगी आदित्यनाथ पर लगाया 'जातिवाद' का आरोप.

काउंटरप्वायंट रिसर्च के सहायक निदेशक तरुण पाठक ने कहा, ‘‘हमें लगता है कि ऐप पर प्रतिबंध ने घरेलू डेवलपरों के लिए अवसर खोले हैं, लेकिन यह आसान नहीं होगा। सबसे पहले इन मंचों पर आने वाले सभी उपयोक्ता परखने को ध्यान में रखकर शुरू करेंगे।"

उन्होंने कहा कि डाउनलोड में शुरुआत में तेज वृद्धि होगी, लेकिन वास्तविक अंतर यूआई (यूजर इंटरफेस), फीचरों और ऐप के संबंधित जुड़ाव में निहित है। उपयोक्ता देखना चाहेंगे कि यह प्रतिबंधित ऐप के उनके पिछले अनुभव से कितना करीब या उससे बेहतर है। यही इन ऐप कंपनियों के लिए असली चुनौती होगी।

यह भी पढ़े | रामविलास पासवान का बड़ा बयान-कहा चिराग जो फैसला लेंगे, हम उनके साथ.

पाठक ने कहा, "एक और बात यह है कि एक ऐप उतना ही बेहतर होता है, जितना उसके पास सक्रिय उपयोक्ता होते हैं। सिर्फ उपयोक्ताओं की संख्या नहीं बल्कि सक्रिय उपयोक्ताओं की संख्या सफलता तय करती है।’’

ग्रेहाउंड रिसर्च के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) संचित वीर गोगिया के अनुसार, कोई भी ऐप, विशेष रूप से सोशल नेटवर्किंग क्षेत्र में, यदि सिर्फ एक ही देश या एकल बाजार की सेवा के उद्देश्य से पेश किया गया हो, तो वह कभी भी सफल नहीं हो सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह के ऐप को सफल होने के लिये व्यापक आधार पर उपयोक्ता की जरूरत होती है, ताकि आप उनसे सीख सकें और निवेशकों के लिये बेहतर रिटर्न सुनिश्चित कर सकें।’’

उन्होंने कहा, सवाल यह है कि भारत सिर्फ भारत के लिये ही ऐप बनाता है या पूरी दुनिया के लिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\