देश की खबरें | गलत शब्दों का इस्तेमाल किया, लेकिन पडलकर करते हैं पवार का सम्मान: भाजपा नेता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके पार्टी सहकर्मी गोपीचंद पडलकर द्वारा राकांपा अध्यक्ष की आलोचना करने के लिए इस्तेमाल किए गए शब्द हालांकि गलत थे, लेकिन वह शरद पवार का सम्मान करते हैं।

पुणे, 25 जून महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके पार्टी सहकर्मी गोपीचंद पडलकर द्वारा राकांपा अध्यक्ष की आलोचना करने के लिए इस्तेमाल किए गए शब्द हालांकि गलत थे, लेकिन वह शरद पवार का सम्मान करते हैं।

विधान पार्षद पडलकर ने बुधवार को कहा था कि पवार ‘‘कोरोना’’ हैं जिससे महाराष्ट्र संक्रमित हो गया है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत : 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पडलकर ने आरोप लगाया था कि धनगर (गड़रिया) समुदाय के लिए आरक्षण के मुद्दे पर पवार राजनीति कर रहे हैं।

उनके इस बयान की राज्य की शिवसेना नीत सरकार में साझेदार राकांपा ने कड़ी आलोचना की थी।

यह भी पढ़े | चीन की सरकार और चीनी दूतावास ने सोनिया गांधी के नेतृत्व वाले आरजीएफ को दिया था दान.

पाटिल ने कोल्हापुर में संवाददाताओं से कहा कि गोपीचंद पडलकर भाजपा के बुद्धिमान कार्यकर्ता हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘गोपीचंद इतने ‘संवदेनशील’ कार्यकर्ता हैं कि यद्यपि उनके शब्द गलत थे, लेकिन वह पवार साहब के प्रति कोई अनादर नहीं रखते। असल में, वह उनका सम्मान करते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू