पाकिस्तानी क्रिकेटरों को पीसीबी अध्यक्ष की सलाह, कहा- अपने गुस्से का इस्तेमाल विश्व स्तरीय खिलाड़ी बनने के लिए करिए

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा ने शनिवार को अपने खिलाड़ियों से कहा कि वे अपने गुस्से का इस्तेमाल शीर्ष क्रिकेट टीम बनने के लिये करें ताकि भविष्य में अंतरराष्ट्रीय टीमें दौरा करने से पीछे नहीं हट पायेंगी. राजा की यह टिप्पणी न्यूजीलैंड द्वारा सुरक्षा खतरे का हवाला देते हुए पाकिस्तान के अपने दौरे को अचानक समाप्त करने के बाद आई है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Photo Credits: PTI)

कराची, 18 सितंबर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा ने शनिवार को अपने खिलाड़ियों से कहा कि वे अपने गुस्से का इस्तेमाल शीर्ष क्रिकेट टीम बनने के लिये करें ताकि भविष्य में अंतरराष्ट्रीय टीमें दौरा करने से पीछे नहीं हट पायेंगी. राजा की यह टिप्पणी न्यूजीलैंड द्वारा सुरक्षा खतरे का हवाला देते हुए पाकिस्तान के अपने दौरे को अचानक समाप्त करने के बाद आई है. पीसीबी द्वारा जारी वीडियो संदेश में राजा ने कहा कि वह न्यूजीलैंड के दौरे के रद्द होने से हर पाकिस्तानी की तरह निराश हैं. पीसीबी के नये प्रमुख ने कहा, ‘‘अपनी निराशा और गुस्से को अपने प्रदर्शन में तब्दील करिये और आने वाले विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करके अपनी निराशा को दूर करिये.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ एक बार जब आप विश्व स्तरीय टीम बन जायेंगे तो दूसरी टीमें आपके खिलाफ खेलने के लिए कतार में खड़ी होंगी. हर कोई आपके खिलाफ खेलना चाहेगा. इसलिए मैं चाहता हूं कि हम इससे सीखें, आगे बढ़ें और मजबूत बने रहें. निराश होने की जरूरत नहीं है.’’

यह भी पढ़ें- खेल की खबरें | न्यूजीलैंड की टीम चार्टर्ड फ्लाइट में पाकिस्तान से रवाना

राजा ने यह भी माना कि न्यूजीलैंड टीम के दौरा रद्द करने से पीसीबी के लिए और भी मुश्किलें आ सकती हैं। उन्होंने कहा कि इससे पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट पर दबाव बढ़ेगा. उन्होंने कहा, ‘‘हम हालांकि जो भी कर सकते हैं करेंगे और आपको जल्द ही अच्छी खबरें और नतीजे सुनने को मिलेंगे. इस बीच हमें विश्व स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए अपनी ऊर्जा को अपने घरेलू ढांचे में लगाना होगा.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड