खेल की खबरें | अमेरिका, इटली ने यूनाईटेड कप के सिटी फाइनल्स में शुरुआती बढ़त बनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कीज ने केन रोसवेल एरेना में दो घंटे और 18 मिनट चले मुकाबले में केटी स्वान को 2-6, 6-3, 6-4 से हराकर अमेरिका को 1-0 से आगे किया।

कीज ने केन रोसवेल एरेना में दो घंटे और 18 मिनट चले मुकाबले में केटी स्वान को 2-6, 6-3, 6-4 से हराकर अमेरिका को 1-0 से आगे किया।

दिन के दूसरे मैच में अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज का सामना ब्रिटेन के कैमरन नूरी से होगा।

ब्रिसबेन फाइनल में दुनिया की नंबर एक महिला खिलाड़ी इगा स्वियातेक इस मिश्रित टीम टूर्नामेंट में पोलैंड को इटली के खिलाफ बराबरी दिलाने का प्रयास करेंगी।

दुनिया के 23वें नंबर के खिलाड़ी लोरेंजो मुसेटी ने पोलैंड के डेनियल मिकाल्स्की को 6-1, 6-1 से हराकर इटली को 1-0 की बढ़त दिलाई।

स्वियातेक को मार्टिना ट्रेविसान से भिड़ना है।

पर्थ सिटी फाइनल में यूनान की भिड़ंत क्रोएशिया से होनी है।

प्रत्येक शहर के फाइनल में टीम चार एकल और जरूरत पड़ने पर एक युगल मुकाबला खेलेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें