विदेश की खबरें | अमेरिका पश्चिम एशिया को अलग-थलग नहीं छोड़ेगा: बाइडन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बाइडन ने चार दिवसीय पश्चिम एशिया दौरे के अंतिम चरण में खाड़ी सहयोग परिषद के शिखर सम्मेलन में कहा, ‘‘हम पश्चिम एशिया का साथ नहीं छोड़ेंगे। हम इस क्षण को अमेरिकी नेतृत्व के साथ सक्रिय और सैद्धांतिक बनाने की कोशिश करेंगे।’’
बाइडन ने चार दिवसीय पश्चिम एशिया दौरे के अंतिम चरण में खाड़ी सहयोग परिषद के शिखर सम्मेलन में कहा, ‘‘हम पश्चिम एशिया का साथ नहीं छोड़ेंगे। हम इस क्षण को अमेरिकी नेतृत्व के साथ सक्रिय और सैद्धांतिक बनाने की कोशिश करेंगे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘आज, मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि इस क्षेत्र में भूमि युद्धों का युग, जिसमें बड़ी संख्या में अमेरिकी सेनाएं शामिल थीं, नहीं चल रहा है।’’
बाइडन ने इस क्षेत्र में भूखमरी समाप्त करने के लिए अमेरिकी सहायता के रूप में एक अरब डॉलर दिये जाने की घोषणा की। उन्होंने अपने समकक्षों पर महिलाओं के अधिकारों सहित मानवाधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए, और अपने नागरिकों को खुलकर बोलने की स्वतंत्रता देने का दबाव डाला।
उन्होंने कहा, ‘‘उन देशों द्वारा भविष्य में सफलता की जायेगी जो अपनी आबादी की प्रतिभा का पूरा इस्तेमाल करेंगे।’’
शिखर सम्मेलन शुरू होने से पहले, बाइडन ने इराक, मिस्र और संयुक्त अरब अमीरात के नेताओं के साथ व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)