देश की खबरें | अमेरिकी वीजा निस्तारण समय 2023 के मध्य तक घटने की संभावना: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी वीजा जारी करने की प्रतीक्षा अवधि में 2023 की गर्मियों तक कमी आने की संभावना है और वीजा की संख्या करीब 12 लाख तक पहुंचने का अनुमान है। अमेरिकी दूतावास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 10 नवंबर अमेरिकी वीजा जारी करने की प्रतीक्षा अवधि में 2023 की गर्मियों तक कमी आने की संभावना है और वीजा की संख्या करीब 12 लाख तक पहुंचने का अनुमान है। अमेरिकी दूतावास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘अमेरिका के लिए भारत (वीजा जारी करने के मामले में) नंबर एक प्राथमिकता है। हमारा उद्देश्य अगले साल के मध्य तक स्थिति को पूर्व कोविड-19 स्तर पर लाना है।’’

भारत उन कुछ देशों में से एक है, जहां अमेरिकी वीजा के लिए आवेदनों में कोरोना वायरस से संबंधित यात्रा प्रतिबंध हटाए जाने के बाद बड़ी तेजी देखी गई। अधिकारी ने कहा कि वीजा देने के लिए लंबे इंतजार के समय को ध्यान में रखते हुए अमेरिका और अधिक कर्मियों की भर्ती तथा ‘ड्रॉप बॉक्स’ सुविधाओं को बढ़ाने सहित कई पहल कर रहा है।

उन्होंने कहा कि हर महीने करीब एक लाख वीजा जारी करने की योजना है। अधिकारी ने कहा कि अमेरिका पहले ही भारतीयों के लिए एच (एच1बी) और एल श्रेणी के वीजा को अपनी प्राथमिकता के रूप में चिह्नित कर चुका है और वीजा का नवीनीकरण करने के इच्छुक लोगों के लिए हाल में लगभग 1,00,000 स्लॉट जारी किए गए थे। कुछ श्रेणियों के लिए प्रतीक्षा समय को पूर्व के 450 दिन से घटाकर लगभग नौ महीने कर दिया गया है।

अधिकारी ने यह भी कहा कि अमेरिका द्वारा जारी किए जा रहे वीजा की संख्या के मामले में भारत के मौजूदा नंबर तीन से दूसरे स्थान पर जाने की संभावना है। फिलहाल मेक्सिको और चीन भारत से आगे हैं। अधिकारी ने कहा कि छात्रों के वीजा के लिए प्रतीक्षा समय में कटौती करने को भी प्राथमिकता दी जा रही है, खासकर उनके लिए जो अपने वीजा के नवीनीकरण की तलाश में हैं।

वीजा साक्षात्कार के बिना अमेरिकी वीजा के नवीनीकरण के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को ‘ड्रॉप बॉक्स’ सुविधा के रूप में जाना जाता है। मोटे तौर पर, पिछले चार वर्षों की अवधि के भीतर अमेरिकी वीजा रखने वाले आवेदक ‘ड्रॉप बॉक्स’ सुविधा के लिए पात्र हैं।

अमेरिका ने पिछले एक साल में करीब 82,000 वीजा जारी किए हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘हम अगली गर्मियों तक भारतीयों को 11 से 12 लाख वीजा देने की योजना बना रहे हैं।’’ भारत अमेरिकी वीजा के लिए लंबी प्रतीक्षा अवधि के मुद्दे को अमेरिका के समक्ष उठाता रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड