विदेश की खबरें | अमेरिका, ब्रिटेन ने पाकिस्तान में कानून के शासन के सम्मान की वकालत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद अमेरिका ने मंगलवार को पाकिस्तान में लोकतांत्रिक सिद्धांतों और कानून के शासन का सम्मान करने का आह्वान किया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 10 मई पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद अमेरिका ने मंगलवार को पाकिस्तान में लोकतांत्रिक सिद्धांतों और कानून के शासन का सम्मान करने का आह्वान किया।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन जीन-पियरे ने एक प्रेसवार्ता के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी से वाकिफ हैं। जैसा कि हमने पहले कहा है, अमेरिका एक राजनीतिक उम्मीदवार या पार्टी बनाम अन्य को लेकर कोई रुख नहीं रखता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम दुनिया भर में लोकतांत्रिक सिद्धांतों और कानून के शासन का सम्मान करने का आह्वान करते हैं।’’

वहीं, ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि वे चाहते हैं कि पाकिस्तान में कानून के शासन का पालन किया जाए।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री क्लेवरली ने कहा, ‘‘ब्रिटेन का पाकिस्तान के साथ पुराना और घनिष्ठ रिश्ता है। हम उस देश में शांतिपूर्ण लोकतंत्र देखना चाहते हैं। हम कानून के शासन का पालन होते देखना चाहते हैं।’’

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार को अर्धसैनिक बलों ने उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह भ्रष्टाचार के एक मामले में सुनवाई के लिए इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में मौजूद थे।

इमरान की गिरफ्तारी के बाद रावलपिंडी में सेना मुख्यालय और लाहौर में कोर कमांडर के आवास पर धावा बोलने वाले उनके समर्थकों द्वारा पूरे पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Day 1 Stumps Scorecard: पर्थ में पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर बनाए 96 रन, एलिस पैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने मचाया तांडव, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले प्लेयर्स की लिस्ट

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Sanju Samson T20I Stats Against New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन, आंकड़े देख आप भी समझ जाएंगे पूरी कहानी

\