खेल की खबरें | महिला फुटबॉल विश्व कप में अमेरिका का सामना वियतनाम और नीदरलैंड से
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. टूर्नामेंट के ड्रॉ यहां शनिवार को निकाले गए ।
टूर्नामेंट के ड्रॉ यहां शनिवार को निकाले गए ।
चार बार की चैम्पियन अमेरिकी टीम को ग्रुप ई में वियतनाम, नीदरलैंड और प्लेआफ के विजेता के साथ रखा गया है । पहली बार टूर्नामेंट में 32 टीमें भाग लेंगी जिन्हें चार चार के आठ समूहों में बांटा गया है ।
अमेरिका जुलाई अगस्त में होने वाले टूर्नामेंट के ग्रुप मैच न्यूजीलेंड में खेलेगा ।
दूसरी रैंकिंग वाली स्वीडन को ग्रुप जी में दक्षिण अफ्रीका, इटली और अर्जेंटीना के साथ रखा गया है ।
तीन प्लेआफ विजेताओं का निर्धारण फरवरी में आकलैंड में होने वाले अंतर महाद्वीपीय क्वालीफाइंग मैचों से होगा । ड्रॉ के फार्मूले के तहत शीर्ष छह टीमें ग्रुप चरण में एक दूसरे से नहीं खेलेंगी ।
ग्रुप ए : न्यूजीलैंड, नॉर्वे, फिलिपींस, स्विटजरलैंड
ग्रुप बी : आस्ट्रेलिया, आयरलैंड, नाइजीरिया, कनाडा
ग्रुप सी : स्पेन, कोस्टा रिका, जाम्बिया, जापान
ग्रुप डी : इंग्लैंड, ग्रुप बी प्लेआफ विजेता, डेनमार्क, चीन
ग्रुप ई : अमेरिका, वियतनाम, नीदरलैंड, ग्रुप ए प्लेआफ विजेता
ग्रुप एफ : फ्रांस, जमैका, ब्राजील, ग्रुप सी प्लेआफ विजेता
ग्रुप जी : स्वीडन, दक्षिण अफ्रीका, इटली, अर्जेंटीना
ग्रुप एच : जर्मनी, मोरक्को, कोलंबिया, दक्षिण कोरिया ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)