Coronavirus: एशिया में कमजोर पड़ा कोरोना वायरस, अमेरिकी राज्यों ने भी दी पाबंदियों में ढील

चीन में कोविड-19 के सिर्फ 838 मरीज अस्पताल में भर्ती है जबकि अन्य 1,000 पृथक-वास में है और उन पर नजर रखी जा रही है. चीन में इस संक्रामक रोग के 82,816 मामले सामने आए हैं जिनमें से 4,632 लोगों की मौत हुई है.

कोरोना वायरस का कहर (Photo Credits: AFP)

यह खबर तब आई है जब एशिया (Asia) के ज्यादातर हिस्सों में इस वायरस का प्रकोप कम होना शुरू हो गया है. चीन में शनिवार को लगातार 10वें दिन मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया और संक्रमण के महज 12 नए मामले सामने आए जिनमें से 11 विदेश से आयातित मामले हैं और एक स्थानीय मामला है जो रूस की सीमा से लगते उत्तरपूर्वी प्रांत हेलोंगजियांग से सामने आया है.

चीन में कोविड-19 के सिर्फ 838 मरीज अस्पताल में भर्ती है जबकि अन्य 1,000 पृथक-वास में है और उन पर नजर रखी जा रही है. चीन में इस संक्रामक रोग के 82,816 मामले सामने आए हैं जिनमें से 4,632 लोगों की मौत हुई है. देश में 24 घंटे में मिले 1490 नए कोरोना मरीज, 56 संक्रमितों ने तोड़ा दम- कुल 24942 लोग पॉजिटिव

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के 10 नए मामले सामने आए हैं. यह लगातार आठवां दिन है जब देश में संक्रमण के मामले 20 से कम आए हैं.

भारत में 18,600 से अधिक मामले सामने आए हैं और 775 लोग जान गंवा चुके हैं. पिछले हफ्ते भारत ने ग्रामीण इलाकों मे विनिर्माण और कृषि संबंधी गतिविधियों को शुरू करने की अनुमति दी थी क्योंकि उसके लाखों दिहाड़ी मजदूरों की आमदनी बंद हो गई है.

फ्रांस में सरकार यह फैसला परिवारों पर छोड़ रही है कि वे 11 मई को देशव्यापी लॉकडाउन खुलने पर बच्चों को घर में रखें या उन्हें स्कूल भेजना शुरू करें. कर्नाटक में कोरोना वायरस के ‘गंभीर’ मरीजों के लिए प्लाज्मा पद्धति का परीक्षण शुरू

बेल्जियम ने एलान किया कि तीन मई के बाद अस्पतालों को कुछ गैर जरूरी कार्यों के लिए खोला जाएगा और कपड़े की दुकानें भी खोली जाएंगी.

डेनमार्क में छोटे बच्चों के लिए स्कूलों को फिर से खोल दिया गया है जबकि स्पेन में रविवार को देश खोलना शुरू किया जाएगा और बच्चों को स्कूल भेजने का फैसला माता-पिता लेंगे.

इटली, स्पेन और फ्रांस के बाद ब्रिटेन यूरोप का चौथा देश है जहां कोरोना वायरस से सबसे अधिक लोगों की मौत हुई है. उसने अभी लॉकडाउन संबंधी नियमों में बदलाव पर फैसला नहीं लिया है.

अमेरिका में जॉर्जिया और ओक्लाहोमा में रिपब्लिकन गवर्नरों ने सैलून, स्पा और नाई की दुकानों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है जबकि अलास्का ने रेस्तरां, खुदरा दुकानें और अन्य कारोबारों को खोलने की अनुमति दे दी है. हालांकि उसके कुछ इलाकों में सख्त नियम लागू हैं.

शुक्रवार को व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अर्थव्यवस्था को जल्द खोलने की उम्मीद जताई लेकिन साथ ही लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने और चेहरे को ढककर रखने का अनुरोध किया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Oracle Layoffs: AI विस्तार के बीच ओरैकल ने अमेरिका में शुरू की छंटनी; निकाले गए कर्मचारियों को 4 हफ्ते के मूल वेतन का सेवरेंस पैकेज

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट