विदेश की खबरें | अमेरिका ने अल्पसंख्यकों का दमन करने वाले चीन के अधिकारियों के प्रवेश पर रोक लगाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी, मानवाधिकार उल्लंघन, हांगकांग के मसले और व्यापार को लेकर अमेरिका और चीन के संबंध पहले से काफी खराब चल रहे हैं।

कोरोना वायरस महामारी, मानवाधिकार उल्लंघन, हांगकांग के मसले और व्यापार को लेकर अमेरिका और चीन के संबंध पहले से काफी खराब चल रहे हैं।

एक दिन पहले ही प्रशासन ने तिब्बत में विदेशियों के प्रवेश को रोकने वाले चीन के अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।

यह भी पढ़े | बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा- सैन्य तानाशाहों ने जनता का चरित्र बिगाड़ दिया.

हालांकि बृहस्पतिवार का उसका कदम चीनी नेतृत्व के और वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों को निशाने पर लेते हुए उठाया गया है और इस पर चीन की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आ सकती है।

विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने एक बयान में कहा, ‘‘चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी उइगरों, जातीय कजाख लोगों तथा शिनजियांग के अन्य अल्पसंख्यक समूहों के लोगों का मानवाधिकार हनन कर रहा है, ऐसे में अमेरिका चुप नहीं बैठेगा। वह मनमानी सामूहिक हिरासत, जबरन आबादी नियंत्रण तथा उनकी संस्कृति और मुस्लिम आस्था को मिटाने की कोशिश कर रहा है।’’

यह भी पढ़े | नेपाल ने भारतीय न्यूज चैनलों पर लगाया बैन, डीडी न्यूज के अलावा सबका प्रसारण किया बंद.

पोम्पियो के बयान के बाद वित्त विभाग की ओर से घोषणा की गई कि इन सब के लिए जिम्मेदार चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी के अन्य अधिकारियों पर अतिरिक्त वीजा प्रतिबंध लगाए गए हैं।

जिन तीन अधिकारियों पर रोक लगाई गई है उनके नाम हैं उत्तरपश्चिमी चीन के उईगर स्वायत्त क्षेत्र शिनजियांग से पार्टी सचिव और पोलितब्यूरो सदस्य चेन क्युआनगुओ, शिनजियांग में पार्टी की राजनीतिक तथा कानूनी समिति के सचिव झू हेलून और शिनजियांग जन सुरक्षा ब्यूरो के सचिव वांग मिंगशान।

इन अधिकारियों के साथ-साथ इनके परिजनों के भी अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें