विदेश की खबरें | अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: बहस में खराब प्रदर्शन के बाद भी बाइडन चुनाव लड़ने पर अड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उन्होंने बुधवार को फिर से चुनाव लड़ने का संकल्प लिया और कहा कि शीर्ष पद की दौड़ से बाहर करने के लिए उन्हें मजबूर नहीं किया जा सकता।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उन्होंने बुधवार को फिर से चुनाव लड़ने का संकल्प लिया और कहा कि शीर्ष पद की दौड़ से बाहर करने के लिए उन्हें मजबूर नहीं किया जा सकता।

बाइडन ने कहा, ‘‘मैं चुनाव लड़ रहा हूं। मैं डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार हूं। कोई भी मुझे इससे नहीं हटा सकता।’’

घटनाक्रम से परिचित तीन लोगों ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के बुलावे पर बाइडन और हैरिस दोनों ही अचानक पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस दौरान संक्षिप्त और उत्साह बढ़ाने वाली बातचीत हुई, इसमें चुनाव के दांव-पेंच पर जोर दिया गया और पिछली बहस के बाद बाइडन की टिप्पणियों पर विचार किया गया।

बाइडन ने बहस के बाद कहा था कि भले ही वह पिछड़ गये हों लेकिन वह फिर से वापसी करेंगे।

राष्ट्रपति और उनके शीर्ष सहयोगियों द्वारा बहस के बाद की गयी टिप्पणी कैपिटल हिल और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की बढ़ती चिंता को दूर करने के प्रयासों में से एक माना जा रहा है।

बहस में खराब प्रदर्शन को लेकर व्हाइट हाउस के कर्मचारियों और स्वयं बाइडन की ओर से दिये गये स्पष्टीकरण से डेमोक्रेट असंतुष्ट हैं। पार्टी के कुछ नेताओं का मानना है कि बाइडन को अपने लचर प्रदर्शन को लेकर उठ रहे सवालों को बहुत पहले ही भांप लेना चाहिए था और उन्होंने दौड़ में बने रहकर खुद को मुश्किल स्थिति में डाल दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Live Streaming In India: कल न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराया, रोमारियो शेफर्ड ने चटकाए 5 विकेट, यहां देखें WI बनाम SCO मैच का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\