अमेरिका स्वतंत्रता दिवस परेड गोलीबारी: छह लोगों की मौत, पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ा

हालईलैंड पार्क पुलिस के प्रमुख लो. जोगमेन ने पहले बताया था कि संदिग्ध की पहचान ई. क्रिमो के तौर पर की गई है और ऐसा माना जा रहा है कि उसके पास हथियार थे और वह सभी की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit : Pixabay)

हालईलैंड पार्क पुलिस के प्रमुख लो. जोगमेन ने पहले बताया था कि संदिग्ध की पहचान ई. क्रिमो के तौर पर की गई है और ऐसा माना जा रहा है कि उसके पास हथियार थे और वह सभी की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है. हालांकि, पुलिस ने संदिग्ध की हमलावर होने की पुष्टि नहीं की है. पुलिस ने सोमवार शाम को उसे पकड़ा. पुलिस ने बताया कि अमेरिका में शिकागो शहर के हाईलैंड पार्क के निकट सोमवार को स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान हमलावर ने किसी इमारत की छत से गोलीबारी की थी.

गोलीबारी में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 अन्य लोग घायल हो गए. गोलीबारी शुरू होते ही परेड में शामिल होने आए सैकड़ों लोग इधर-उधर भागते दिखे. इलिनॉयस के गवर्नर जे.बी. प्रिट्ज़केर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिका के जश्न को इस तरह से बर्बाद किया जाना काफी दुखद है. यह भी पढ़ें : ब्रिटेन में दवाओं के प्रायोगिक परीक्षण के बाद कैंसर मुक्त हुई भारतीय मूल की महिला

उन्होंने कहा, ‘‘मैं बेहद हताश हूं क्योंकि ऐसा नहीं होना चाहिए... हम ‘फोर्थ ऑफ जुलाई’ का जश्न साल में एक बार मनाते हैं और भीड़ पर गोलीबारी की घटनाएं अब अमेरिका में हर सप्ताह होने लगी हैं.’’ अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को कहा था कि वह और प्रथम महिला जिल बाइडन ‘‘स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिकी समुदाय पर बंदूक से हुए इस हमले से बेहद स्तब्ध हैं.’’

Share Now

संबंधित खबरें

India vs United States of America, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए को 29 रनों से दी शिकस्त, मोहम्मद सिराज ने चटकाए तीन विकेट; यहां देखें IND बनाम USA मैच का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए के सामने रखा 162 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\