विदेश की खबरें | कोविड-19 से निपटने में भारत की मदद करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है अमेरिका सरकार: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ सलाहकार ने कहा है कि अमेरिका सरकार कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित भारत की इस संकट से निपटने में मदद करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।

वाशिंगटन, आठ मई अमेरिकी विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ सलाहकार ने कहा है कि अमेरिका सरकार कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित भारत की इस संकट से निपटने में मदद करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।

मंत्रालय के दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो के वरिष्ठ सलाहकार एर्विन मासिंगा ने कहा कि भारत में हवाई मार्ग से छह खेप भेजी गई हैं, जिनमें ऑक्सीजन सांद्रक, एन95 मास्क, त्वरित जांच के लिए किट और दवाएं शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि अमेरिका ने करीब 10 करोड़ डॉलर की सहायता दी है।

मासिंगा ने ‘भारत में अमेरिका के कोविड-19 राहत प्रयास बढ़ाना: समुदाय का नजरिया’ विषय पर आयोजित समारोह में कहा, ‘‘पूरी अमेरिकी सरकार- (अमेरिका के) राष्ट्रपति जो बाइडन से लेकर दूतावास और महावाणिज्य दूतावास की टीमें- भारत की मदद के लिए हर संभव कदम उठा रही हैं।’’

इस बीच, भारतीय अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने भारत के लिए निधि एकत्र करने की अपील की है।

जयपाल ने शुक्रवार को कहा, ‘‘भारत को हमारी मदद की आवश्यकता है और इस चुनौती से निपटने में मदद करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। यह वैश्विक महामारी है और जब तक इस वायरस को हर जगह से समाप्त नहीं कर दिया जाता, जब तक हम पूरी तरह उबर नहीं सकते।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी