जरुरी जानकारी | अमेरिका ने भारत के साथ मजबूत ऊर्जा संबंधों पर दिया जोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका ने बुधवार को भारत के साथ ऊर्जा क्षेत्र में मजबूत संबंध की वकालत की। उसने यह भी कहा कि वह दोनों देशों में व्यापार अवसरों को बढ़ाने के लिये व्यापार और निवेश पांबदियों को कम करना चाहता है।

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर अमेरिका ने बुधवार को भारत के साथ ऊर्जा क्षेत्र में मजबूत संबंध की वकालत की। उसने यह भी कहा कि वह दोनों देशों में व्यापार अवसरों को बढ़ाने के लिये व्यापार और निवेश पांबदियों को कम करना चाहता है।

सेरा वीक के भारत ऊर्जा मंच को संबोधित करते हुए अमेरिकी के ऊर्जा मंत्री डैन ब्रोइलेट ने ऊर्जा बाजार को स्थिर बनाने में भूमिका निभाने को लेकर भारत के पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की सराहना की। कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद ऊर्जा बाजार में काफी उतार-चढ़ाव आया।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: ब्लैकमेलिंग से परेशान लड़की ने की खुदकुशी.

उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तीव्र गति से वृद्धि कर रही है। दोनों देशों के बीच मजबूत और प्रगाढ़ संबंधों को देखते हुए 10 अरब डॉलर का ऊर्जा कारोबार केवल एक शुरूआत है।

मंत्री ने कहा कि अमेरिका ने तेल एवं गैस क्षेत्र में खोज, बैटरी स्टोरेज और सौर फोटोवोल्टिक सेल जैसे क्षेत्रों में जो प्रौद्योगिकी विकसित की है, उसे भारत के साथ साझा करना चाहता है।

यह भी पढ़े | केन्द्र ने जम्मू कश्मीर औद्योगिक विकास निगम की स्थापना के लिये जारी की अधिसूचना.

उन्होंने कहा कि अमेरिका तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) का दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता के रूप में उभरा है, जिसका मतलब दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं के लिये सुरक्षा और स्थिरता है।

अमेरिका-भारत रणनीतिक ऊर्जा भागदारी के बारे में ब्रोइलेट ने कहा कि दोनों पक्ष अमेरिकी और भारतीय कंपनियों के लिये आर्थिक अवसरों को चिन्हित करने के लिये काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम दोनों देशों में निवेश बाधाओं जैसी चीजों पर भी गौर कर रहे हैं। हम अमेरिका में उन कानूनों को देख रहे हैं जिससे निवेश प्रभावित होता है या फिर धीमा होता है।’’

अमेरिकी मंत्री ने कहा, ‘‘हम भारतीय कानूनों को भी देख रहे हैं कि क्या उससे किसी प्रकार की बाधा तो नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम चीजों को दुरूस्त करने का प्रयास कर रहे ताकि व्यापार आसान हो।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Wadala Horror: मुंबई के वडाला में दर्दनाक हादसा, कंटेनर से 40 टन की लोहे की प्लेट नीचे गिरा, दबने से कार चालक की मौत (Disturbing Video)

\