अमेरिकी अर्थव्यवस्था गर्मियों के अंत तक पटरी पर लौटेगी: म्नुचिन

अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन म्नुचिन ने रविवार को कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था कोरोना वायरस महामारी के कारण बुरी तरह प्रभावित हुई है लेकिन इसके इन गर्मियों के आखिर तक फिर से पटरी पर लौटने की उम्मीद है। इस दौरान अमेरिका के राज्यों में मई और जून में कामकाज शुरू होने की उम्मीद है।

वाशिंगटन, 26 अप्रैल अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन म्नुचिन ने रविवार को कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था कोरोना वायरस महामारी के कारण बुरी तरह प्रभावित हुई है लेकिन इसके इन गर्मियों के आखिर तक फिर से पटरी पर लौटने की उम्मीद है। इस दौरान अमेरिका के राज्यों में मई और जून में कामकाज शुरू होने की उम्मीद है।

म्नुचिन ने फॉक्स न्यूज के साथ साक्षात्कार में कहा, ‘‘हम मई और जून में अर्थव्यवस्था को खोलने जा रहे हैं। आप देखेंगे कि इसके बाद जुलाई, अगस्त और सितंबर में अर्थव्यवस्था वास्तव में फिर से पटरी पर लौटने लगेगी।’’

उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन ने अर्थव्यवस्था में अप्रत्याशित वित्तीय राहत उपाय किये हैं। ‘‘आप देखेंगे कि अरबों डालर अर्थव्यवस्था में आयेंगे और मेरा मानना है कि इसका उल्लेखनीय असर होगा।’’

कोरोना वायरस महामारी का अमेरिका पर गंभीर असर हुआ है। पिछले दो महीनों के दौरान इस महामारी से अमेरिका में 54 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और नौ लाख से अधिक इस बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं। इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ गई। अमेरिका की 33 करोड़ की आबादी में से 95 प्रतिशत से अधिक लोग घरों में बंद हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\