US Abortion Pill: अमेरिकी अदालत ने गर्भपात के लिए मिफेप्रिस्टोन के इस्तेमाल पर पाबंदी हटायी

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन और ‘मिफेप्रिस्टोन’ के दवा निर्माता न्यूयॉर्क स्थित डांको लैबोरेटरीज के आपात अनुरोधों को मंजूर कर लिया। उन्होंने निचली अदालत के उस फैसले के खिलाफ अपील की थी जिसमें ‘मिफेप्रिस्टोन’ को खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा दी गयी स्वीकृति को रद्द कर दिया गया था।

US Abortion Pill representational image (Photo Credit: Pixabay)

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन और ‘मिफेप्रिस्टोन’ के दवा निर्माता न्यूयॉर्क स्थित डांको लैबोरेटरीज के आपात अनुरोधों को मंजूर कर लिया. उन्होंने निचली अदालत के उस फैसले के खिलाफ अपील की थी जिसमें ‘मिफेप्रिस्टोन’ को खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा दी गयी स्वीकृति को रद्द कर दिया गया था.  यह भी पढ़ें: Apartheid in UK: ब्रिटेन में डार्क स्किन वाले दक्षिण एशियाई रिश्तेदारों द्वारा होते हैं अपमान का शिकार

अमेरिका में 2000 से इस दवा का इस्तेमाल किया जा रहा है और 50 लाख से अधिक महिलाओं ने इसका इस्तेमाल किया है. ‘मिफेप्रिस्टोन’ को मिसोप्रोस्टोल नामक एक अन्य दवा के साथ लिया जाता है और अमेरिका में आधे से अधिक गर्भपात इसी दवा के जरिए होते हैं.

सुप्रीम कोर्ट के शुक्रवार के आदेश से ‘मिफेप्रिस्टोन’ के इस्तेमाल पर कम से कम अगले साल तक कोई रोक नहीं रहेगी जब तक कि इसके खिलाफ अपीलों पर फैसला नहीं आता है. इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की जा सकती है.

राष्ट्रपति जो बाइडन ने ‘मिफेप्रिस्टोन’ की उपलब्धता बरकरार रखने के लिए अदालत की तारीफ की।

इस ताजा फैसले से 10 सप्ताह की गर्भवती महिलाएं सर्जिकल गर्भपात के बजाय ‘मिफेप्रिस्टोन’ और ‘मिसोप्रोस्टोल’ का इस्तेमाल कर गर्भपात करा सकती है.

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Civic Polls: सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के बाद आंध्र प्रदेश में 100 स्थानीय निकायों की चुनाव प्रक्रिया पर रोक; SEC करेगा नामांकन हिंसा की समीक्षा

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'