विदेश की खबरें | अमेरिका ने ब्रिटिश अदालत से असांजे के प्रर्त्यपण की अनुमति देने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जनवरी में, एक निचली अदालत के न्यायाधीश ने एक दशक पहले गोपनीय सैन्य दस्तावेजों के विकीलीक्स द्वारा प्रकाशन को लेकर जासूसी के आरोपों पर असांजे को प्रत्यर्पित करने के अमेरिका के अनुरोध को खारिज कर दिया था।

जनवरी में, एक निचली अदालत के न्यायाधीश ने एक दशक पहले गोपनीय सैन्य दस्तावेजों के विकीलीक्स द्वारा प्रकाशन को लेकर जासूसी के आरोपों पर असांजे को प्रत्यर्पित करने के अमेरिका के अनुरोध को खारिज कर दिया था।

डिस्ट्रिक्ट जज वानेसा बरैट्सर ने स्वास्थ्य आधार पर प्रत्यर्पण से इनकार करते हुए कहा कि असांजे को अगर अमेरिका की जेल में कठिन हालात में रखा जाता है तो वह खुदकुशी कर सकते हैं।

उन्होंने बचाव पक्ष की इन दलीलों को खारिज कर दिया कि असांजे राजनीतिक रूप से प्रेरित अमेरिकी अभियोजन का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी न्यायप्रणाली में उनके मामले में निष्पक्ष सुनवाई होगी।

अमेरिकी सरकार के अटॉर्नी जेम्स लुईस ने बुधवार को दलील दी कि न्यायाधीश ने यह कहने में कि गलती की है कि असांजे को अमेरिका भेजे जाने पर उनके आत्महत्या करने का जोखिम है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका के अधिकारियों ने वादा किया था कि असांजे पर किसी उच्चस्तरीय सुरक्षा वाली ‘सुपरमैक्स’ कारावास में मुकदमा नहीं चलेगा या उन्हें अलग-थलग रखने वाली कठिन परिस्थितियों का सामना नहीं करना होगा और दोषी साबित होने पर वह ऑस्ट्रेलिया में कोई भी सजा काट सकेंगे।

उन्होंने कहा कि अमेरिका इन आश्वासनों के लिए प्रतिबद्ध है।

अमेरिकी अधिकारियों ने यह भी दलील दी कि असांजे इतना बीमार नहीं है कि वह खुद को नुकसान पहुंचाने से नहीं रोक सके।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\