विदेश की खबरें | अमेरिका ने ताइवान को ड्रोन बेचने की मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि उसने ताइवान को हथियारों और अन्य उपकरणों से लैस चार ड्रोन बेचने की मंजूरी दे दी है।

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि उसने ताइवान को हथियारों और अन्य उपकरणों से लैस चार ड्रोन बेचने की मंजूरी दे दी है।

माना जा रहा है कि इससे चीन की नाराजगी और बढ़ेगी जो ताइवान को अपना अलग हुआ प्रांत मानता है और पहले भी अमेरिका द्वारा द्वीपीय देश को हथियार बिक्री की घोषणा पर गुस्से का इजहार कर चुका है।

यह भी पढ़े | भारतीय मूल के कई अमेरिकी नेता कांग्रेस और राज्य विधानसभाओं की दौड़ मे.

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ प्रस्तावित बिक्री से अमेरिका के राष्ट्रीय, आर्थिक और सुरक्षा हितों की पूर्ति, ताइवान द्वारा अपनी सेना के आधुनिकीकरण और विश्वसनीय रक्षात्मक क्षमता कायम करने के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों के समर्थन से होगी।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘ प्रस्तावित बिक्री से प्राप्तकर्ता देश की सुरक्षा मजबूत होगी और क्षेत्र में राजनीतिक स्थिरता, सैन्य संतुलन, आर्थिक विकास और प्रगति में सुधार होगा।

यह भी पढ़े | भारतीय मूल के कांग्रेस सदस्य राजा कृष्णमूर्ति तीसरी बार विजयी, 71 प्रतिशत मतों के साथ दर्ज की जीत.

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते ट्रंप प्रशासन ने ताइवान को 2.37 अरब डॉलर कीमत की हार्पून मिसाइलें बेचने की मंजूरी दी थी। यह घोषणा चीन द्वारा बोइंग सहित अमेरिकी रक्षा उपकरणों के आपूर्तिकर्ताओं पर प्रतिबंध की घोषणा के महज कुछ घंटों बाद की गई।

एपी धीरज नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद बन रहे 5 राजयोग, जानें चंद्र गोचर, पूजा का शुभ मुहूर्त और सोना खरीदने का सही समय

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Bengaluru Weather Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में मौसम रहेगा साफ, फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त; मैच से पहले जानें मौसम का हाल

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Preview: चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Comedian Anudeep Katikala Arrested: स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुदीप कटिकाला गिरफ्तार, आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण के खिलाफ विवादित टिप्पणी का मामला