अमेरिका ने अफगानिस्तान से विवाद छोड़ महामारी से निपटने पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी और उनके प्रतिद्वंद्वी अब्दुल्ला अब्दुल्ला, जिन्होंने सितंबर के चुनाव में खुद को विजेता घोषित किया था, उन्हें रमजान के पवित्र माह के दौरान “अपने हितों से आगे देश के हित को रखना चाहिए।”

जलमय खलीलजाद ने रविवार सुबह ट्वीट किया, “अफगान लोगों और देश की अपनी कुशलता इस बात पर निर्भर करती है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी जो कि सभी की दुश्मन है, उससे निपटने के लिए सभी पक्ष अपनी पूरी ऊर्जा लगाएं।”

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी और उनके प्रतिद्वंद्वी अब्दुल्ला अब्दुल्ला, जिन्होंने सितंबर के चुनाव में खुद को विजेता घोषित किया था, उन्हें रमजान के पवित्र माह के दौरान “अपने हितों से आगे देश के हित को रखना चाहिए।”

उन्होंने सरकार और तालिबान से फरवरी में अमेरिका-तालिबान शांति समझौते के तहत बंदियों के आदान-प्रदान की शर्त पर आगे बढ़ने की अपील की। समझौते में 5,000 तालिबान कैदियों को और चरमपंथियों द्वारा बंदी बनाए गए 1,000 सरकारी कर्मचारियों को रिहा करने पर सहमति बनी थी।

अब तक, गनी ने 550 कैदियों को उम्र, वायरस के खतरे और कैद में बिताए गए समय के आधार पर रिहा किया है। तालिबान ने यह नहीं कहा है कि ये वही कैदी हैं या नहीं जिनकी समझौते में बात हुई है। तालिबान ने 60 बंदियों को छोड़ा है।

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने रविवार को एक बयान में कहा कि चरमपंथी समूह समझौते के अपने पक्ष को पूरा कर रहा है और वह अफगानिस्तान के अंदर वार्ता के तहत देशव्यापी संघर्षविराम पर बात करने का इच्छुक है।

अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी की शर्त मानने के बावजूद तालिबान ने सुरक्षा चौकियों पर हमला जारी रखा हुआ है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\