US on PAK: पीएम मोदी की कूटनीति का असर, अमेरिका ने पाकिस्तान को दिया और एक झटका, यात्रा परामर्श में किया संशोधन

अमेरिका ने पाकिस्तान के लिए अपने यात्रा परामर्श में संशोधन किया है और इसे तीसरे स्तर पर रखते हुए देशवासियों से पाकिस्तान की यात्रा की योजना पर पुनर्विचार करने को कहा है, जबकि पहले इसे चौथे स्तर पर रखा गया था. चौथे स्तर पर रखे गए देश यात्रा नहीं करने के परामर्श की श्रेणी में आते हैं. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के परामर्श के अनुसार भारत अब भी यात्रा परामर्श के चौथे स्तर में है.

इमरान खान और डोनाल्ड ट्रंप (Photo Credits-ANI Twitter)

वाशिंगटन, 9 सितंबर: अमेरिका (America) ने पाकिस्तान के लिए अपने यात्रा परामर्श में संशोधन किया है और इसे तीसरे स्तर पर रखते हुए देशवासियों से पाकिस्तान (Pakistan) की यात्रा की योजना पर पुनर्विचार करने को कहा है, जबकि पहले इसे चौथे स्तर पर रखा गया था. चौथे स्तर पर रखे गए देश यात्रा नहीं करने के परामर्श की श्रेणी में आते हैं. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के परामर्श के अनुसार भारत अब भी यात्रा परामर्श के चौथे स्तर में है.

अमेरिका ने भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर वहां यात्रा नहीं करने का परामर्श छह अगस्त को जारी किया था. मंत्रालय ने मंगलवार को जारी परामर्श में कहा, "कोविड-19 और आतंकवाद के मद्देनजर पाकिस्तान की यात्रा की योजना पर पुनर्विचार करें." उल्लेखनीय है कि इससे पहले 10 अगस्त को जारी परामर्श में पाकिस्तान को चौथे स्तर में रखा गया था.

यह भी पढ़ें: Governor’s Conference on NEP 2020: गवर्नर कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, सरकार का दखल नई शिक्षा नीति में कम होना चाहिए

मंत्रालय ने अमेरिकी नागरिकों से अपील की कि वे आतंकवाद एवं अपहरण की घटनाओं के कारण बलूचिस्तान एवं खैबर पख्तूनख्वा और आतंकवाद एवं सशस्त्र संघर्ष की आशंका के कारण नियंत्रण रेखा के पास यात्रा नहीं करें. उसने बताया कि रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने कोविड-19 के मद्देनजर पाकिस्तान के लिए तीसरे स्तर का यात्रा स्वास्थ्य नोटिस जारी किया है. मंत्रालय के अनुसार, पाकिस्तान के सुरक्षा संबंधी हालात में 2014 में उस समय के बाद से सुधार हुआ है, जब पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने आतंकवाद एवं उग्रवाद विरोधी ठोस अभियान चलाए थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड