विदेश की खबरें | अमेरिका ने रूस पर ‘दुष्प्रचार’ के लिए संयुक्त राष्ट्र परिषद का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका की राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने शुक्रवार को कहा कि रूस पिछले महीने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन द्वारा परिषद में रखे गए एक परिदृश्य को खारिज कर रहा था कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ‘‘यूक्रेन के खिलाफ अपने हिंसक हमलों को सही ठहराने के लिए रासायनिक या जैविक हथियारों के आरोपों को गढ़ेंगे।’’

अमेरिका की राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने शुक्रवार को कहा कि रूस पिछले महीने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन द्वारा परिषद में रखे गए एक परिदृश्य को खारिज कर रहा था कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ‘‘यूक्रेन के खिलाफ अपने हिंसक हमलों को सही ठहराने के लिए रासायनिक या जैविक हथियारों के आरोपों को गढ़ेंगे।’’

अमेरिका ने 24 फरवरी से शुरू हुए आक्रमण के साथ ऐसे रूसी अभियानों के बारे में चेतावनी दी है। रूस ने यूक्रेन में अमेरिका द्वारा ‘‘जैविक गतिविधियों’’ को अंजाम देने के अपने आरोपों के समर्थन में बैठक का अनुरोध किया था। रूस ने बिना किसी सबूत के ये आरोप लगाए थे जिससे अमेरिका और यूक्रेन दोनों ने इनकार किया था।

संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वसीली नेबेंजिया ने कहा कि ‘‘उसके रक्षा मंत्रालय के पास इन आरोपों के समर्थन में दस्तावेज हैं कि यूक्रेन में कम से कम 30 जैविक प्रयोगशालाएं हैं जिनमें बहुत खतरनाक जैविक प्रयोग किए जाते हैं। अमेरिका की डिफेंस थ्रेट रिडक्शन एजेंसी द्वारा इसकी निगरानी और वित्तपोषण किया जाता है।’’

किंग्स कॉलेज लंदन में विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा की एक वरिष्ठ व्याख्याता फिलिपा लेंटजोस ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को एक ईमेल में कहा, ‘‘प्रयोगशाला गोपनीय नहीं हैं। उनका उपयोग जैव हथियारों के संबंध में नहीं किया जा रहा है। यह सब दुष्प्रचार है।’’

संयुक्त राष्ट्र में ब्रिटेन की राजदूत बारबरा वुडवर्ड ने आरोपों को ‘‘बिल्कुल बकवास’’ बताया और कहा, ‘‘रूस आज नयी गर्त में डूब रहा है, लेकिन परिषद को इसके साथ नहीं घसीटा जाना चाहिए।’’

संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के राजदूत सर्गेई किस्लिट्स्या ने कहा, ‘‘रूस के आरोप वास्तव में उसके मिथ्या-भ्रामक अभियान की तैयारी की ओर इशारा हैं।’’ रूस द्वारा पहले ही क्रूज मिसाइलों, कई रॉकेट लांचरों और भारी हवाई बमबारी का इस्तेमाल किए जाने के मद्देनजर उन्होंने पुतिन को संबोधित करते हुए पूछा, ‘‘तो आप यूक्रेन के खिलाफ और क्या उपयोग करने जा रहे हैं?’’

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय को ‘‘विश्वसनीय रिपोर्ट’’ मिली है। अंडरसेक्रेटरी-जनरल रोजमेरी डिकार्लो ने सुरक्षा परिषद को बताया कि रूसी सेना यूक्रेन में ‘क्लस्टर हथियारों’ का उपयोग कर रही है, जो आबादी वाले क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत निषिद्ध हैं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने रूस के दावे को ‘‘बेतुका’’ बताया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी रूस के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि यह आरोप अपने आप में एक बुरा संकेत हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू