वित्त मंत्री से कंपनियों का कर रिफंड तेजी से करने का आग्रह किया: गडकरी

गडकरी ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से एमएसएमई क्षेत्र को गंभीर नकदी संकट से जूझना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में उन्होंने वित्त मंत्री से कर रिफंड की प्रकिया को ‘किसी भी तरीके से’ आठ दिन में पूरा करने का आग्रह किया है।

जमात

नयी दिल्ली, सात मई केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रम (एमएसएमई) मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से कंपनियों के कर रिफंड की प्रक्रिया को तेजी से निपटाने का आग्रह किया है।

गडकरी ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से एमएसएमई क्षेत्र को गंभीर नकदी संकट से जूझना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में उन्होंने वित्त मंत्री से कर रिफंड की प्रकिया को ‘किसी भी तरीके से’ आठ दिन में पूरा करने का आग्रह किया है।

मंत्री ने कहा कि वह लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री सीतारमण के संपर्क में है। सरकार में जल्द एक और वित्तीय पैकेज जारी करने पर विचार चल रहा है।

इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित वेबिनार को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा, ‘‘कई दिन तक माल एवं सेवा कर (जीएसटी) तथा आयकर रिफंड जारी नहीं किए गए हैं... मैंने सुझाव दिया है कि इसे किसी भी तरीके से आठ दिन में जारी किया जाए। इससे तरलता बढ़ाने में मदद मिलेगी। हमने वित्त मंत्री से यह आग्रह किया है।’’

गडकरी ने कहा कि उद्योगों को सकरात्मक परिदृश्य बनाए रखना चाहिए और कोविड-19 के बाद उपलब्ध होने वाले अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कंपनियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके कर्मचारियों और कार्यकारियों की सही देखभाल हो। उन्हें रहने की सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए और साथ ही सामाजिक दूरी के दिशानिर्देशों का अनुपालन किया जाना चाहिए।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें