विदेश की खबरें | खाद्य सुरक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई की जरूरत : यूएनजीए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इन नेताओं ने आगाह किया कि आगामी दिनों में स्थिति और खराब हो सकती है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इन नेताओं ने आगाह किया कि आगामी दिनों में स्थिति और खराब हो सकती है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में वैश्विक खाद्य सुरक्षा सम्मेलन से इतर यूरोप, अमेरिका और अफ्रीका के कई नेताओं ने यूक्रेन युद्ध खत्म करने की मांग की और इसे बेवजह की ‘आक्रामकता’ बताया।

स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर यूक्रेन के अनाज के निर्यात में बाधा डालकर दुनिया को ‘भूख’ के मुद्दे पर ‘ब्लैकमेल’ करने का आरोप लगाया।

वैश्विक नेताओं ने रूस पर काला सागर से जहाज के जरिये भेजे जाने वाले यूक्रेन के अनाज के गंतव्य स्थल के बारे में भ्रामक सूचना फैलाने का भी आरोप लगाया। संयुक्त राष्ट्र के समझौते के तहत तुर्की इस कार्य में मध्यस्थता कर रहा है।

पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र के खाद्य प्रमुख ने आगाह किया था कि दुनिया ‘वैश्विक आपातकाल’ की स्थिति का सामना कर रही है, क्योंकि करीब 34.5 करोड़ लोगों पर भुखमरी का संकट मंडरा रहा है और 70 करोड़ लोग यूक्रेन युद्ध के कारण भुखमरी के कगार पर हैं।

संयुक्त राष्ट्र खाद्य कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक डेविड बीसली ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि कोविड-19 महामारी से पहले की तुलना में इस साल गंभीर खाद्य संकट का सामना कर रहे लोगों की संख्या ढाई गुना अधिक हो गई है और ‘कई अकाल’ आने की आशंका है।

यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष चार्ल्स माइकल ने कहा, ‘‘यह स्वीकार्य नहीं है।’’

सांचेज के साथ इस कार्यक्रम में सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी साल, जर्मनी के चांसलर ओलाफ शॉल्त्स, कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रतिनिधि के तौर पर विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन शामिल हुए।

ब्लिंकन ने इन आंकड़ों को चौंकाने वाला बताया और कहा कि अमेरिका खाद्य संकट से निपटने के लिए बुधवार को अतिरिक्त अमेरिकी सहायता की घोषणा करेगा।

ब्लिंकन ने अन्य देशों से इसमें मदद का आह्वान किया। उन्होंने यूक्रेन से अनाज के निर्यात के लिए जुलाई में हुए समझौते के नवीनीकरण का भी आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी