देश की खबरें | यूपीएससी दो जुलाई की परीक्षा में मणिपुर के उम्मीदवारों को वैकल्पिक केंद्र प्रदान करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) ने दो जुलाई को प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी और सहायक भविष्य निधि आयुक्त पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा में इम्फाल (मणिपुर) के उम्मीदवारों के वास्ते वैकल्पिक परीक्षा केंद्रों की घोषणा की है। एक आधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गयी।

नयी दिल्ली, एक जून यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) ने दो जुलाई को प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी और सहायक भविष्य निधि आयुक्त पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा में इम्फाल (मणिपुर) के उम्मीदवारों के वास्ते वैकल्पिक परीक्षा केंद्रों की घोषणा की है। एक आधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गयी।

लगभग एक महीने से जातीय संघर्ष से प्रभावित मणिपुर में रविवार को उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच संघर्ष और गोलीबारी में अचानक वृद्धि हुई है। अधिकारियों के मुताबिक तीन मई से शुरू हुई हिंसा में अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है।

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक मणिपुर की मौजूदा स्थिति के कारण यूपीएससी ने दो जुलाई को प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी और सहायक भविष्य निधि आयुक्त पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए इम्फाल (मणिपुर) के उम्मीदवारों के वास्ते वैकल्पिक परीक्षा केंद्रों की घोषणा की है।

इन उम्मीदवारों को आइजोल (मिजोरम), कोहिमा (नगालैंड), शिलांग (मेघालय), दिसपुर (असम), जोरहाट (असम), कोलकाता (पश्चिम बंगाल) और दिल्ली के रूप में परीक्षा केंद्रों की पेशकश की जाएगी।

इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) सुविधा के माध्यम से इम्फाल केंद्र के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र परिवर्तन का विकल्प उपलब्ध होगा। इस संबंध में प्रत्येक उम्मीदवार को आयोग के साथ उसके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक संदेश भेजा जाएगा। उम्मीदवारों को आईवीआरएस के माध्यम से इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर का उपयोग करना होगा।

उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग से निम्नलिखित टेलीफोन नंबरों 23070641, 23381073, 23384508 और 23387876 पर दो जून, 2023 को दोपहर 12:00 बजे से 12 जून, 2023 को शाम पांच बजे तक संपर्क कर सकता है। ये टेलीफोन नंबर दो जून, 2023 को दोपहर 12:00 बजे से 12 जून, 2023 को शाम पांच बजे तक चालू रहेंगे। उम्मीदवार इस अवधि के दौरान सुबह 9.30 बजे से शाम 6.00 बजे के बीच फोन कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\