देश की खबरें | यूपीएससी ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि के चलते सिविल सेवा परीक्षा के साक्षात्कार स्थगित किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि के चलते सिविल सेवा परीक्षा 2020 के लिए साक्षात्कार स्थगित कर दिए हैं। यह जानकारी सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान से मिली।

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि के चलते सिविल सेवा परीक्षा 2020 के लिए साक्षात्कार स्थगित कर दिए हैं। यह जानकारी सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान से मिली।

यूपीएससी द्वारा सालाना तीन चरणों में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित की जाती है जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल है। इसके जरिये भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का चयन होता है।

बयान में कहा गया है कि साक्षात्कार और भर्ती परीक्षा की तारीख की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी जब उम्मीदवारों और सलाहकारों को देश के सभी हिस्सों से यात्रा करने की आवश्यकता होती है।

आयोग द्वारा जारी बयान में कहा गया है, ‘‘यूपीएससी की वेबसाइट पर संशोधित कार्यक्रम अधिसूचित किए जाएंगे।’’

यूपीएससी ने सोमवार को अपनी विशेष बैठक में महामारी के कारण तेजी से बदलती परिस्थितियों, स्वास्थ्य संबंधी विचारों, सामाजिक दूरी बनाये रखने के नियमों, महामारी के चलते उत्पन्न स्थिति पर विचार किया।

उसने कहा, ‘‘आयोग ने फैसला किया है कि वर्तमान समय में परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित करना संभव नहीं होगा।’’

बयान में कहा गया है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईओ/एओ) भर्ती परीक्षा 2020 जो 9 मई को आयोजित होने वाली थी उसे स्थगित किया जाता है।

इसमें कहा गया है, ‘‘भारतीय आर्थिक सेवा / भारतीय सांख्यिकीय सेवा परीक्षा, 2020 के लिए व्यक्तित्व परीक्षा (साक्षात्कार) जो 20 से 23 अप्रैल, 2021 तक निर्धारित थे, सिविल सेवा परीक्षा, 2020 जो 26 अप्रैल-18 जून, 2021 को निर्धारित थी और भर्ती परीक्षाएं भी अगली सूचना तक स्थगित की जाती हैं।’’

बयान में कहा गया है कि परीक्षा, भर्तियों और साक्षात्कार के संबंध में आयोग का कोई अन्य निर्णय तुरंत आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

यूपीएससी ने कहा, ‘‘स्थगित परीक्षाओं या साक्षात्कार के लिए जब भी तारीखें तय की जाएंगी तो यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उम्मीदवारों को कम से कम 15 दिनों का नोटिस दिया जाए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड