देश की खबरें | जातिवार जनगणना को लेकर विधानसभा में सपा सदस्यों का हंगामा; सदन 35 मिनट के लिए स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन बृहस्पतिवार को जातिवार जनगणना पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने आसन के समक्ष आकर जमकर नारेबाजी और हंगामा किया तथा धरना दिया। इस कारण विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन की कार्यवाही कुल 35 मिनट (पहले 15 और फिर 20 मिनट) के लिये स्थगित कर दी।

लखनऊ, 23 फरवरी उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन बृहस्पतिवार को जातिवार जनगणना पर सरकार के जवाब से असंतुष्ट समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने आसन के समक्ष आकर जमकर नारेबाजी और हंगामा किया तथा धरना दिया। इस कारण विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन की कार्यवाही कुल 35 मिनट (पहले 15 और फिर 20 मिनट) के लिये स्थगित कर दी।

प्रश्नकाल के दौरान सपा सदस्य डॉक्टर संग्राम यादव ने सरकार से सवाल किया था कि क्या बिहार सरकार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी जातिवार जनगणना करायी जाएगी।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सरकार की ओर से इसका जवाब देते हुए कहा, ‘‘जनगणना का काम भारतीय संविधान के अनुच्छेद 246 के अनुसार भारत सरकार का है और संघ सूची के क्रमांक 69 में इस बात का उल्लेख है कि जनगणना भारत सरकार ही कराएगी। केंद्र सरकार ने जनगणना का एक अधिनियम और नियमावली भी बनाई है उसके अनुसार यह केंद्र के अधिकार क्षेत्र में आता है।''

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश अब बहुत आगे निकल चुका है। हम उत्तर प्रदेश को रिवर्स बिहार की तरफ नहीं पहुंचाना चाहते। बिहार में जिस तरीके की अराजकता और भ्रष्टाचार है, नौकरी देने में परिवारवाद का बोलबाला है, यहां तक कि चारा खाने का काम जहां पर होता रहा है, हम उस तरफ उत्तर प्रदेश को नहीं ले जाना चाहते।''

शाही ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश अपने तरीके से अपने राज्य को उत्तम प्रदेश बनाना चाहता है। हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास के आधार पर उत्तर प्रदेश को देश का सर्वोत्तम राज्य बनाना चाहते हैं। जो राज्य पिछड़ेपन और संकीर्णता के शिकार हैं, उनकी तरफ हम उत्तर प्रदेश को नहीं ले जाना चाहते।''

सरकार के इस जवाब से असंतुष्ट सपा सदस्य सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए आसन के समक्ष आ गये। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने हंगामा कर रहे सदस्यों से कहा कि सपा सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर आ गया है और सदन की कार्यवाही विधिवत चलने दी जाए। इसी हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यसूची में उल्लिखित मदों को एक-एक कर पढ़ना शुरू कर दिया। इसके बावजूद सपा सदस्य हंगामा और नारेबाजी करते रहे। हंगामा थमते न देख विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

इससे पहले अध्यक्ष महाना ने सपा सदस्यों से कई बार सीट पर जाने का अनुरोध किया और सपा के अन्‍य सदस्‍यों से उनके प्रश्नों का पूरक पूछने के लिए सीट पर जाने को कहा लेकिन विरोधरत सदस्य नारेबाजी करते रहे। अध्यक्ष के निर्देश पर सदन को पुन: 20 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया।

आसन के समक्ष धरना पर बैठे सदस्य लगातार नारेबाजी करते रहे कि ‘दलित-पिछड़ा विरोधी सरकार नहीं चलेगी- नहीं चलेगी।’ इस बीच सपा सदस्य रागिनी सोनकर समेत कई महिला विधायक धरना पर बैठे विधायकों की तस्वीरें खींचती नजर आयीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\