खेल की खबरें | कोर्स पर पहुंचकर टाइगर वुड्स ने कहा, ‘यह तो बहुत अलग दुनिया है’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पीजीए टूर की वापसी को पांच सप्ताह हो गये हैं और इसमें कई नयी चीजें देखने को मिली लेकिन इसमें किसी की कमी खल रही थी और वह थे टाइगर वुड्स।

पीजीए टूर की वापसी को पांच सप्ताह हो गये हैं और इसमें कई नयी चीजें देखने को मिली लेकिन इसमें किसी की कमी खल रही थी और वह थे टाइगर वुड्स।

यह स्टार गोल्फर आखिर में मंगलवार को मुरीफील्ड विलेज में पहुंचा और उन्होंने पांच महीनों में अपने पहले पीजीए टूर के लिये अभ्यास किया। वुड्स ने हालांकि मास्क पहन रखा था।

यह भी पढ़े | कुमार संगकारा का बड़ा बयान, कहा- सौरव गांगुली ने धोनी के लिए मजबूत नींव रखी.

वुड्स की वापसी का मतलब यह नहीं है कि परिस्थितियां भी सामान्य हो जाएंगी लेकिन टेलीविजन पर गोल्फ देखने को वालों को अब किसी खास चीज की कमी नहीं खलेगी।

यह दिग्गज गोल्फर जानता था कि उन्हें किस तरह के माहौल में खेलना होगा क्योंकि उन्होंने दोस्तों से सुन लिया था कि जब कोई प्रशंसक और हौसला बढ़ाने वाला नहीं होता है तो कितना बुरा लगता है।

यह भी पढ़े | ENG vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद बेन स्टोक्स ने कहा- स्टुअर्ट ब्रॉड को टीम से बाहर करने का दुख नहीं.

वुड्स ने कहा, ‘‘यह पूरी अलग तरह की दुनिया है, जहां आपका ध्यान नहीं बंटेगा, जहां शोर नहीं होगा, जहां रोमांच नहीं होगा, जहां वह ऊर्जा नहीं होगी जो प्रशंसक आप तक पहुंचाते हैं। यह एक अलग तरह की दुनिया है जिसमें सिर्फ सन्नाटा है। ’’

पीजीए टूर की 11 जून को वापसी हो गयी थी लेकिन सभी टूर्नामेंट दर्शकों के बिना खेले गये हैं। वुड्स ने इनमें हिस्सा नहीं लिया था। उन्होंने अपना आखिरी पीजीए टूर टूर्नामेंट 16 फरवरी को रिवेरा में खेला था जिसमें उन्होंने 77 का कार्ड खेला और वे आखिरी स्थान पर रहे थे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट