देश की खबरें | उप्र : युवक ने कैंची से ताबड़तोड़ प्रहार कर सौतेली मां और पिता की हत्या की, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के जाकिर नगर में रोंगटे खड़े कर देने वाली एक वारदात में एक युवक ने अपनी सौतेली मां और पिता की कथित तौर पर कैंची से ताबड़तोड़ प्रहार करके हत्या कर दी।

अलीगढ़, 30 मार्च उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के जाकिर नगर में रोंगटे खड़े कर देने वाली एक वारदात में एक युवक ने अपनी सौतेली मां और पिता की कथित तौर पर कैंची से ताबड़तोड़ प्रहार करके हत्या कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बृहस्पतिवार को बताया कि कुवारसी थाना क्षेत्र स्थित जाकिर नगर कॉलोनी में गुलामुद्दीन नामक 24 वर्षीय युवक ने अपने पिता इसहाक (62) और सौतेली मां शहजादी बेगम (57) की बुधवार देर रात कैंची से ताबड़तोड़ प्रहार करके हत्या कर दी।

वारदात का एक कथित वीडियो भी सामने आया है।

नैथानी के मुताबिक, दंपति की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और हत्यारोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

नैथानी ने बताया कि गुलामुद्दीन का अपने माता-पिता से पिछले कुछ दिनों से अक्सर झगड़ा होता था। उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे की वजहों का पता लगाया जा रहा है।

पड़ोसियों के मुताबिक, गुलामुद्दीन को शक था कि उसकी सौतेली मां शहजादी बेगम उसे जहर देकर मार डालने की योजना बना रही है, जिसे लेकर उनके बीच अक्सर झगड़ा होता था।

उन्होंने बताया कि बुधवार रात को भी गुलामुद्दीन और शहजादी बेगम के बीच झगड़ा हुआ था।

बहरहाल, पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वायरल वीडियो के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: Payal Gaming और Zyan Cabrera जैसी इन्फ्लुएंसर्स को बनाया जा रहा है 'हथियार', रहें सावधान

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में कल लोकतंत्र की परीक्षा, शेख हसीना के बेदखल के बाद नई सरकार के लिए 12 फरवरी को मतदान

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\